Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
खोखली होती हड्डियों को मजबूत बनाता है उबला हुआ चिकन, ये हैं खाने के फायदे
तंदूरी चिकन हो या फिर चिकन टिक्का, चिकन के शौकीन इसे बहुत ही चाव से खाना पसंद करते हैं। चिकन प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत माना जाता है। हालांकि फ्रायड और स्पाइसी चिकन खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।
अगर आप चिकन से ज्यादा पोषण लेना चाहते हैं, तो आपको इसे उबालकर खाना चाहिए। बेशक उबला चिकन आपको उतना टेस्ट न दे लेकिन यह तय है कि इससे आपकी सेहत को कई फायदे जरूर होंगे, आइए जानते हैं कि उबला हुआ चिकन खाने के फायदे।

वेटलॉस में करें मदद
वेटलॉस की प्लानिंग करने वालों के लिए बॉयल्ड या उबला हुआ चिकन सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप चिकन को उबालते हैं, तो इसका फैट और तेल निकल जाता है। इतना ही नहीं, उबला हुआ चिकन खाने से आपके कैलोरी को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
हड्डियां बने मजबूत
चिकन में खूब मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है, जो मजबूती में सुधार करता है। उबला हुआ चिकन खाने से हड्डियों की मजबूती में सुधार करने में आपकी मदद करता है।
मसल्स को बनाएं स्ट्रॉन्ग
मसल्स बिल्डिंग के लिए उबला हुआ चिकन खाना चाहिए। यह आपकी मांसपेशियों में ताकत भरने का सबसे आसान तरीका है। चिकन में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है।
पचने में आसान
तेल और मसालेदार चिकन पचाने में मुश्किल होती है। उबला हुआ चिकन हल्का होता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
चिकन प्रोटीन ही नहीं जिंक एक अच्छा स्रोत है, जिंक स्वस्थ इम्यून सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण है। जिंक शरीर को बीमारी और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। जब सर्दी और फ्लू अधिक आम होते हैं। चिकन उबालने से जिंक की मात्रा बरकरार रहती है, जिससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह का इलाज लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरुर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
