Latest Updates
-
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान -
National Nutrition Week 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इसका इतिहास और महत्व -
September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर में आएंगे जन्माष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
जन्माष्टमी 2026: 3 या 4 सितंबर? कन्फ्यूजन छोड़ें, जानें सही तारीख और निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त -
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, रिकवरी से लेकर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने तक के दिए टिप्स -
Hal Shashthi 2026: हल षष्ठी या बलराम जयंती कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
पाचन बेहतर बनाने से लेकर बीपी कंट्रोल करने तक, कमल ककड़ी खाने से मिलेंगे ये फायदे
कमल एक ऐसा फूल है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिसने इसकी जड़ को गौर से देखा है या जो इस जड़ के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते है। जी हां, यहां हम बात कर रहे है कमल की जड़ कि, जिसे कमल ककड़ी के नाम से जाना जाता है।
इसे अंग्रेजी में लोटस रूट्स भी कहा जाता है। कमल ककड़ी में विटामिन-सी, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मददगार हैं। सिर्फ 4 महीने मिलने वाली ये सब्जी सरदर्द और टेंशन का रामबाण इलाज मानी जाती है। यही कारण है कि आयुर्वेद में इसे औषधी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जबकि कई घरों में इसकी सब्जी बनाई जाती है। तो आइए जानते है कमल ककड़ी का सेवन करने से क्या फायदे मिलते है।

पाचन में सहायक
कमल ककड़ी में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कब्ज जैसी समस्या से बचाता है। इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त बनाया जा सकता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को रोकने में कमल ककड़ी खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए अच्छी पाचन क्रिया पाने के लिए साल में सिर्फ चार महीने मिलने वाली इस सब्जी को जरूर खाना चाहिए।
दस्त रोकने में असरकारक
अगर आपको अक्सर दस्त की समस्या होती रहती है तो आप कमल ककड़ी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल कमल ककड़ी में एंटी-डायरिया गुण पाए जाते हैं, जो डायरिया से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
शरीर की सूजन को कम करती है
अगर आपके शरीर में सूजन की समस्या रहती है, तो कमल ककड़ी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कमल ककड़ी के मेथेनॉल अर्क को एक प्रभावी एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट माना गया है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
वेटलॉस में मददगार
जैसा कि हम देख रहे है कि बदलते लाइफस्टाइल के चलते आजकल बहुत से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। कमल ककड़ी उन कुछ चीज़ों में शामिल है जिसे खाने से वजन कम होता है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इस वजह से कमल ककड़ी वज़न कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकती है।
स्ट्रेस लेवल करें कम
स्ट्रेस लेवल बढ़ने का एक कारण विटामिन बी की कमी भी हो सकता है। विटामिन बी की कमी होने पर चिड़चिड़ापन, कमजोर याददाश्त, तनाव और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। चूंकि, कमल ककड़ी में विटामिन बी पाया जाता है, ऐसे में चिड़चिड़ेपन से बचने और स्ट्रेस को कम करने के लिए कमल ककड़ी खानी चाहिए।
एनीमिया का जोखिम
कमल ककड़ी में आयरन और कॉपर की मात्रा भी भरपूर होती है। जिसकी वजह से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी नहीं होती। जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
कमल ककड़ी में इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता होती है, जो कि बीमारियों से लड़ने के लिए जरूरी है। कमल ककड़ी में पाए जाने वाले विटामिन्स कई जानलेवा बिमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं।
बीपी को करें कंट्रोल
कमल ककड़ी को पोटेशियम का भी रिच सोर्स माना जाता है। ये शरीर में बह रहे खून के अलग-अलग कंपोनेंट्स के बीच बैलेंस बना कर रखती है। पोटेशियम से ब्लड वेसेल्स भी नॉर्मल रहते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
स्किन और हेयर केयर
कमल ककड़ी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हेयर फॉल जैसी समस्या से बचाते हैं। इसे खाने से कोलेजन भी बनता है जो हेल्दी स्किन, बालों और बोन्स के लिए आवश्यक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications