Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Star Fruit :साल में दो महीने ही बाजार मिलता है यह करामाती फल, सर्दियों में जानें इसे खाने के फायदें
Star Fruit Benefits: मौसम बदलते ही बाजार में फलों की वैरायटीज भी बदल जाती है। बाजार में हम ऐसे कई फल देखते हैं जो हमने कभी नहीं देखे होते है। सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है।
अब बाजार में स्टार फ्रूट और जिसे कमरख कहा जाता है। ये फल कटने के बाद बिल्कुल स्टार जैसा दिखता है। इस वजह से इसे स्टारफ्रूट कहा जाता है। वरना इसका वैज्ञानिक नाम एवररहो कारंबोला (Averrhoa carambola) है।
आपको बता दें कि स्टार फ्रूट पीले रंग का होता है! पकने के बाद हल्के नारंगी रंग का हो जाता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर हम इसे रोड साइड ठेलों पर देख सकते हैं। सालभर में पूरे दो महीने इसका मौसम रहता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसे सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि, सेहत से भरपूर माना जाता है। जानते हैं सर्दियों में स्टार फ्रूट खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ।

विटामिन और फाइबर
स्टार फ्रूट में विटामिन बी और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके पाचन स्वास्थ्य से लेकर दिल की समस्या से बचाए रखने में काम आता यह फल आपके बालों को भी मजबूत करने का काम कर सकता है।
वज़न घटाने के लिए परफेक्ट
कम कैलोरी वाले फाइबर का एक बड़ा स्रोत और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण, स्टार फ्रूट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो खास डाइट पर होते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज़म तेज़ होता है। जिससे आप ज़्यादा कैलोरी बर्न कर पाते हैं।
इम्यूनिटी को करता है बूस्ट
स्टार फ्रूट विटामिन-सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह मिश्रण शरीर की इम्यूनिटी को मज़बूत और हेल्दी बनाकर रखता है। इसके अलावा, कमरख मैग्नीशियम, आयरन, जस्ता, मैंगनीज, पोटेशियम और फास्फोरस में भी समृद्ध है।
अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद
अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है स्टार फ्रूट का सेवन. स्टार फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर के हैं मरीज तो स्टार फ्रूट का करें सेवन. स्टार फ्रूट में पोटैशियम की मात्रा पाई है और पोटैशियम की मात्रा शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
ये लोग नहीं खाएं स्टार फ्रूट
किडनी की बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को स्टार फलों का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है । ऐसी स्थितियों में स्टार फल खाने से गुर्दे की गंभीर क्षति, दौरे पड़ सकते हैं और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है। कृपया स्टार फ्रूट के उपयोग के लिए अपने चिकित्सक से परामर्श लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
