Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
आम के छिलकों को फेंकने की जगह इसकी सब्जी बनाएं, न्यूट्रिशियन में आम से भी आगे, ये है रेसिपी
गर्मियों में आम खाना के बहुत सारे फायदे होते हैं। आम में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यही न्यूट्रिएंट्स इसके छिलके में और भी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। हम में से कई लोग आम के छिलकों को कचरा समझकर फेंक देते हैं।
इसके छिलके में शुगर और कार्ब्स इसके पल्प से कम होते हैं तो इसे ज्यादा खाने से वजन बढ़ने का प्रोब्लम भी नहीं होता। यहां जानिए आम को छिलके सहित खाने के फायदे।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
आम और उनके छिलके में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने का काम करते हैं। फ्री रेडिकल्स शरीर के सभी हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं जिनमें त्वचा, आंखें और यहां तक कि दिल भी शामिल है।
टैनिंग दूर करें
आम के छिलके में मौजूद विटामिन सी टैनिंग को दूर करने का काम करता है। छिलके से मलने के बाद दही या मलाई से मसाज करें। फिर साफ पानी से धो दें।
कैंसर को करता है दूर
आम के छिलकों में ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं. जिसकी वजह से शरीर में डेड सेल बढ़ती नहीं हैं। इसकी वजह से कैंसर की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
ऑर्गेनिक खाद की तरह काम करना
आम विटामिन ए, बी 6, सी के साथ-साथ आहार फाइबर, कॉपर, फोलेट आदि से भरपूर होता है। हालांकि हम आमतौर पर छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इसमें विटामिन सी, ई, पॉलीफेनोल, कैरोटीनॉयड और पौधे फाइबर होते हैं। इस गर्मी में अपने पौधों के लिए आम के छिलकों को जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल करें।
छिलके की सब्जी बनाएं
आम की तरह इसके छिलकों में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ में इसके छिलके में चीनी और कार्ब्स कम होते हैं।
सामग्री
आम के छिलके- 4
लाल मिर्च पाउडर- 3 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
गर्म मसाला- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 2 चम्मच
नमक- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
सौफ- 1/2 चम्मच
कलौंजी- 1/2 चम्मच
तेल- 4 बड़े चम्मच
विधि: सब्जी बनाने के लिए आम के छिलके को टुकड़ों में काटकर कुकर में डालकर अच्छी तरह से पकाएं। इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और हल्दी डालकर मिलाएं। अब एक पैन में तेल गरम करके सौंफ और कलौंजी डालकर भूनें। आम के छिलके और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर इसे लगातार चलाते रहें। इसके बाद 15 मिनट बाद स्टोव बंद करें, सब्जी तैयार हैं। इसे रोटी के साथ खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
