Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
याददाश्त बढ़ानी हो या कब्ज को करना हो छू मंतर, शहद में डुबाकर खाएं ये एक चीज
Walnut and Honey Benefits : बादाम और शहद दोनों को ही आयुर्वेद में औषधि की तरह बताया गया है। इनको अलग-अगल खाने के तो कई फायदे हैं। लेकिन अगर आप इन्हें साथ में खाते हैं तो आपको कई बेनिफिट मिल सकते हैं।
ये दोनों बेहतरीन मेडिसिन की तरह हैं। दोनों में ही कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीएजिंग प्रॉपर्टी रखते हैं। रोज अगर हम 1 महीने तक शहद के साथ 3 बादाम खा लें तो इससे बहुत से फायदे हो सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो बादाम को शहद में भिगोकर रख दें फिर इन्हें खाएं या फिर बादाम और शहद को एकसाथ मिलाकर खाएं।

हाजमा रखें दुरुस्त
अखरोट और शहद खाने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं, अगर आप रोजाना अखरोट और शहद का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
वजन बढ़ाएंं
अखरोट में हेल्दी फैट, कैलोरी और कार्ब्स होते हैं, जो वेट गेन में मदद करते हैं। रोजाना अखरोट और शहद खाने से आपका धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है। दुबले-पतले लोगों को अपनी डाइट में अखरोट और शहद को जरूर शामिल करना चाहिए।
दिमाग होगा तेज
यह दिमाग के लिए टॉनिक हैं। याददाश्त बढ़ाते हैं और दिमाग को तेज करते हैं। साथ ही, ब्रेन हेल्थ भी बेहतर बनी रहेगी।
दिल को रखें हेल्दी
ये दोनों मिलकर कोलेस्ट्रॉल को कम करेंगे, ब्लॉक को हटाएंगे और हार्ट को हेल्दी रखेंगे। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक होता है, जो हार्ट के लिए जरूरी होता है। अखरोट और शहद खाने से हृदय रोगों से बचाव होता है। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर हृदय रोग है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही शहद का सेवन करें।
गले और फेफड़ों को करे ठीक
इनके एंटी-एलर्जिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण के साथ इनको साथ में खाने से गले और फेफड़ों की बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
ऐसे मिलाकर खाएं अखरोट और शहद
अखरोट की गिरी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे शहद में मिलाकर खा लें। आप रोज सुबह खाली पेट अखरोट और शहद का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
