Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ब्लड प्रेशर से डायबिटीज तक कई बीमारियों में असरदार है पोमेलो, न्यूट्रीनिस्ट से जानिए हेल्थ बेनिफिट्स

पोमेलो जिसे हिंदी में चकोतरा भी कहा जाता है एक लो-कैलोरी फूड को कई लोग खाना पसंद करते हैं। पोमेलो आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स दे सकता है। इस फल को डायबिटीज से लेकर दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीज भी अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। पोमेलो फल में विटामिन ए और विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं।। इस फल में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन को दूर कर बॉडी को हाइड्रेट करने में मदद करती है। पोमेलो आपके हेल्थ के साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। आप इस फल को किसी भी मौसम में खा सकते हैं। न्यूट्रीनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर पोमेलो खाने के फायदों के बारे में जानकारी शेयर की। इसके साथ उन्होने कैप्शन में लिखा, "पोमेलो सबसे स्वस्थ साइट्रस फलों में से एक है जो आहार फाइबर, विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण ट्रेस खनिजों सहित मूल्यवान पोषक तत्व प्रदान करता है।"
पोमेलो फल खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
1. पोमेलो फल विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और फ्री रेडिकल्स पर हमला करता है। यह माइक्रोबियल किलिंग और फागोसाइटोसिस को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इस फल में हाई एस्कॉर्बिक एसिड मौजूद होता है जो संक्रमण से लड़ने और उन्हें रोकने के लिए सफेद ब्लड सेल्स की गतिविधि को बढ़ाती है।
2. इस फल में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जिस कारण पोमेलो ब्लड प्रेशर के रखरखाव में काफी सहायता करता है। यह दिल की मांसपेशियों की गतिविधि को बढ़ावा देने में भी मदद करते है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का भी काम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।
3. पोमेलो फ्रूट नारिनजेनिन और नारिंगिन के शक्तिशाली फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर है जो लिवर को फ्री रेडिकल टॉक्सिन्स से बचाने में मदद करता है।
4. पोमेलो की उच्च एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह एंटी-एजिंग पर भी अपनाा प्रभाव डाल सकता है। विटामिन सी सहित एंटीऑक्सिडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल्स के कारण स्किन में होने वाली क्षति को रोकने में मदद कर सकता है। इस फल को खाने से आपकी स्किन ज्यादा जवां दिखती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
