Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Sesame Oil Bath: मकर संक्रांति पर है तिल के तेल से नहाने की परंपरा, जानें सेहत के लिए कितना है फायदेमंद?
Sesame Oil bath : मकर संक्रांति पर तिल के तेल से स्नान करने की परंपरा है। आयुर्वेद के मुताबिक इस तेल से स्नान करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। साथ ही यह सर्दियों की तमाम परेशानियों से आपको छुटकारा दिला सकता है। मुख्य रूप से सर्द हवाओं की वजह से बेजान स्किन की परेशानी को कम करने में यह काफी प्रभावी हो सकता है।
इसके अलावा तिल के तेल से नहाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं तिल के तेल से नहाने के क्या फायदे हैं?

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
तिल के तेल से नहाने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही यह आपकी ड्राई स्किन की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके अलावा इससे कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
ड्राई स्किन की परेशानी करे दूर
सर्द हवाओं की वजह से स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन के सेल्स डैमेज होने लगते हैं। इन परेशानियों को दूर करने में तिल का तेल काफी मददगार होता है। तिल के तेल से स्नान करने से आपकी स्किन सॉफ्ट होती है। साथ ही आपको ड्राईनेस से छुटकारा मिल सकता है।
शरीर के तापमान को रखे संतुलित
तिल के तेल से स्नान करने से शरीर का तापमान बाहरी वातावरण के साथ संतुलन स्थापित कर पाता है। अगर आप चाहते हैं कि ठंड में आपके शरीर का तापमान संतुलित रहे तो आप नियमित रूप से इस तेल से स्नान कर सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं।

हेयरफॉल को करें दूर
सर्दियों में अधिकतर लोगों को बालों से जुड़ी परेशानी जैसे- डैंड्रफ, झड़ते बाल, सफेद बालों इत्यादि का सामना करना पड़ता है। तिल के तेल से स्नान करने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है। इसके अलावा सफेद बालों की परेशानी को कम करने में भी तिल का तेल फायदेमंद है।
स्ट्रेस को करे दूर
तिल के तेल से नहाने से आपकी मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही यह आंखों के तनाव को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप सिरदर्द से जूझ रहे हैं तो तिल के तेल से मसाज करें। इससे आपको काफी लाभ पहुंचेगा। साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications