Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आम की मिठास वाले अदरक का स्वाद चखा है, जानें Mango Ginger के फायदे
अदरक को ginger कहते हैं, ये तो हम सब जानते हैं। इतना ही नहीं अदरक के इस्तेमाल और इसके औषधीय गुणों के बारे में हम सब बखूबी जानते हैं। अदरक अपने तीखे स्वाद की वजह से जाना जाता है। लेकिन कभी आपने आम सी मिठास वाले अदरक का स्वाद चखा है।
जी हम मैंगो जिंजर बात कर रहे हैं। मैंगो जिंजर स्वाद दिखने में तो अदरक का हमशक्ल ही हैं लेकिन उसका स्वाद एकदम आम सा है। आइए जानते हैं क्या होता है मैंगो जिंजर और इसे खाने के फायदे।

कहां मिलता है मैंगो जिंजर
भारत के इलाकों के अलावा थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी पाया जाता है। मैंगो जिंजर को काटकर खाने पर बिल्कुल कच्चे आम जैसा स्वाद आता है। यह अंदर से पीला और और बाहर से अदरक के समान ही होता है। इसकी खुशबु और स्वाद के वजह से इसे मैंगो जिंजर नाम दिया गया है।
मैंगो जिंजर खाने के फायदे
मैंगो जिंजर बुखार, अस्थमा और पेट और पाचन से संबंधित समस्याओं के अलावा कई स्किन इंफेक्शन में औषधि के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा इसके बेहतरीन स्वाद के वजह से इसका इस्तेमाल चटनी, सॉस और अचार बनाने में भी किया जाता है।
मोटापा कम करे
मैंगो जिंजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों शरीर से मोटापा को कम करता है।
बुखार करता है कम
मैंगो जिंजर की तासीर सामान्य अदरक की तुलना में ठंडी होती है जो आपके शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करता है। मैंगो जिंजर का इस्तेमाल बुखार को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीपायरेटिक गुण मौजूद होते है जो बुखार को कम करता है।
भूख बढ़ाए
मैंगो जिंजर के अंदर करक्यूमिन, डेमेथॉक्सी करक्यूमिन और डेस - मेथॉक्सी करक्यूमिन जैसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी भूख खोलने का काम करता है।
यौन उत्तेजना बढ़ाए
ऐसे लोग जिन्हें बेड पर परफॉर्मेंस को बेहतर करने की चिंता हैं। उनके लिए जिंजर मैंगों बहुत काम की चीज हैं। हाल ही में हुए अध्ययन बताते हैं कि मैंगो जिंजर एक ऐसा भोजन है जो यौन उत्तेजना को बेहतर बनाता है ।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
