Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Budget 2025: कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, दवाएं हुई टैक्स फ्री, खुलेंगे 200 डे केयर सेंटर
Health Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 8वां बजट और मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान, उन्होंने हेल्थ बजट पर खास जोर दिया और बताया कि कैंसर हॉस्पिटल में डे-केयर की शुरुआत की जाएगी। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो मरीज और उनके परिवार को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान पहुंचाती है।
सरकार की ओर से स्थापित किए जाने वाले डे-केयर सेंटर से कैंसर मरीजों को इलाज के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक सहायता मिलेगी। इसके अलावा कैंसर के मरीजों के इलाज को सुलभ बनाने के लिए सरकार कई दवाओं को टैक्स फ्री करने जा रही है।
वित्त मंत्री के ऐलान से हेल्थ क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है, जिससे कैंसर समेत गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, मरीजों को राहत मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस बार के बजट में स्वास्थ्य के लिए क्या बड़ी घोषणाएं हुई हैं?

36 जीवनरक्षक दवाओं को टैक्स फ्री किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की 36 जीवनरक्षक दवाओं को टैक्स फ्री किया जाएगा। इससे अब मरीजों को इन दवाओं का उपचार बिना टैक्स के मिलेगा, जिससे उनकी लागत में कमी आएगी। यह ऐलान हेल्थ के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी और मरीजों के लिए उपचार सुलभ होगा। यह कदम वित्त मंत्री द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए अहम सुधारों का हिस्सा है।
200 कैंसर डे-केयर खुलेंगे
निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवा की कीमतें घटाने का ऐलान किया है, ताकि इलाज के दौरान दवा की कीमतों के कारण आम लोगों को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, उन्होंने 200 कैंसर डे-केयर केंद्रों की स्थापना की घोषणा की, जो केंद्र सरकार और राज्यों के सहयोग से गांवों में खोले जाएंगे। इन केंद्रों से गांव के मरीजों को शुरुआती चेकअप और इलाज में मदद मिलेगी, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और इलाज सुलभ होगा।
मेडिकल काॅलेज में सीटे बढ़ी
सीतारमण ने घोषणा की कि 2014 से 1.1 लाख मेडिकल अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीटें जोड़ी गई थीं। अगले साल तक 10,000 अतिरिक्त सीटें अस्पतालों और कॉलेजों में जोड़ी जाएंगी।
मेडिकल टूरिज्म को बढावा
वित्त मंत्री अपनी स्पीच में कहा कि भारत में मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा उपलब्ध करवाया जाएगा। 'हील इन इंडिया' पहल के तहत निजी साझेदारी के साथ चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि भारत को वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके और चिकित्सा क्षेत्र में प्रमुख स्थान दिलाने की कोशिश की जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
