Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Gas Pain Vs Heart attack Pain: गैस के दर्द और हार्ट अटैक में अंतर जानिए, समय रहते बच सकती है जान
Difference Between Gas Pain VS Heart Attack: आजकल हार्ट अटैक के केस बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। लोगों को पता ही नहीं चलता और सांस थम जाती है। बच्चा हो या बड़ा, महिला हो या पुरुष सभी इसके शिकार हो रहे हैं। कोई डांस करते-करते तो कोई जिम करते हुए वहीं छोटे बच्चों को भी खेलते हुए हार्ट अटैक आने के केस भी सामने आए हैं। दरअसल अधिकतर लोगों को इस बारे में भी कंफ्यूजन है कि हार्ट अटैक और गैस के दर्द में क्या अंतर होता है। ऐसे में कई बार जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो जाती है। आज के आर्टिकल में हम आपको हार्ट अटैक और गैस के दर्द में अंतर बताने जा रहे हैं, ताकि आप सचेत रहें। दरअसल गैस और हार्ट अटैक दोनों में छाती में दर्द हो सकता है, लेकिन दोनों के लक्षण, कारण और गंभीरता में बड़ा अंतर होता है। समय रहते सही पहचान और इलाज आपकी जान बचा सकता है। चलिए डॉ आकाश माथुर से जानते हैं गैस के दर्द और हार्ट अटैक में क्या अंतर है।
हार्ट अटैक का दर्द कैसा होता है?
कई बार लोग गैस के दर्द और हार्ट अटैक के दर्द में अंतर ही नहीं समझ पाते और मुश्किल में पड़ जाते हैं। डॉ आकाश माथुर ने गैस के दर्द और हार्ट अटैक के दर्द को बड़ी ही आसान भाषा में समझाया जो सभी के लिए जानना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक का दर्द भारीपन, कसाव या दबाव के साथ उठता है। ये दर्द बाएं हाथ से गर्दन और जबड़े तक भी फैल सकता है।

ये भी हैं हार्ट अटैक के लक्षण
डॉ के अनुसार, हार्ट की वजह से होने वाला दर्द चलने-फिरने से बढ़ता है। इसमें सांस फूलना, पसीना आना, घबराहट होना और उलझन जैसी महसूस होती है। डॉ की सलाह के मुताबिक अगर दर्द 15-20 मिनट से ज्यादा हो, आराम करने पर भी न जाए तो तुरंत चिकित्सक से मिलें और इलाज करवाएं।

गैस का दर्द कैसा होता है?
अब ये जान लेते हैं कि गैस का दर्द कैसा होता है। इसमें जलन, डकार आना, चुभन जैसा दर्द होना व शरीर की पोजीशन बदलने के साथ ही ये दर्द बढ़ भी सकता है। गैस का दर्द खाने के बाद, तला-भुना या मसालेदार भोजन लेने पर बढ़ता है। कुछ देर बाद कम भी हो सकता है।
लेकिन बार-बार गैस होना किसी की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। अगर ऐसा अक्सर हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
