Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पेट से जुड़ी समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा, रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 दालें

भारत के ज्यादातर घरों में एक टाइम के खाने के मैन्यू में दाल तो जरूर बनती है। बस रोजाना दाल की वैरायटी या दाल बनाने के तरीके में बदलाव किया जाता है। भारत में कई लोगों को दाल के साथ चावल खाना बहुत पसंद होता है। दाल न सिर्फ स्वाद में बल्कि आपके सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दालों में विटामिन, प्रोटीन, और जरूरी मिनरल्स के गुण मौजूद होते हैं जो आपके हेल्थ को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं। लेकिन बहुच ज्यादा दाल खाने से सेहत पर इसका गलत असर पड़ सकता है। कई दाल बादी होती हैं जो आपके पेट को खराब कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए कौन सी दाल बेहतर है।

1. मसूर की दाल
मसूर की दाल आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वजन को कम करने के लिए सबसे परफेक्ट दाल है। मसूर दाल में कई एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह दाल प्रोटीन और फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है। इस दाल को खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आपको भूख कम लगती है। इस कारण आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। मसूर की दाल आपके शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

2. उड़द की दाल
उड़द दाल में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहता है औरस स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में किसी का इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आप उनकी डाइट में ये दाल शामिल कर सकते हैं।

2. अरहर की दाल
अरहर की दाल में प्रोटीन, सोडियम, कार्ब्स, विटामिन ए और बी12 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अरहर की दाल खाने से भी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। कई लोग रेगुलर अपनी डाइट में अरहर की दाल को शामिल करते हैं। लेकिन हद से ज्यादा इस दाल को खाने से आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

4. मूंग की दाल
मूंग की दाल आपके पाचन के लिए और पेट से जुड़ी समस्या को ठीक करने में काफी सहायक है। दिखने में यह दाल हरे रंग की होती है। मूंग की दाल में प्रोटीन, फाइबर, फैट और कार्ब्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। वजन कम करने के लिए भी ये दाल काफी फायदेमंद हो सकती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
