Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
स्कूल जाने से पहले नाश्ते में बनाएं ये रेसिपी, मिनटों में चट कर जाएंगे बच्चे
जब बच्चे सुबह स्कूल जाते हैं तो मम्मी को यही टेंशन रहती है कि वह ऐसा क्या बनाए कि बच्चे उसे चटकारे लेकर खाएं। चूंकि सुबह के समय में समय कम होता है, इसलिए वे कुछ झटपट बनने वाला नाश्ता तैयार करें।
अमूमन बच्चे के खाने को लेकर नखरे काफी होते हैं, इसलिए उनके लिए एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार करना हर दिन एक बड़ा टास्क होता है। हालांकि, सुबह जल्दी में भी आप कुछ बेहतरीन रेसिपी बना सकते हैं।
चूंकि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है और इसलिए बच्चों को इसे बिल्कुल भी स्किप नहीं करना चाहिए। ब्रेकफास्ट बच्चों को स्कूल में पढ़ने और पूरा दिन काम करने की एनर्जी देता है।

ऐसे में अगर वे हेल्दी ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो इससे उनकी हेल्थ व पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-
ओट्स इडली
ओट्स प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर रिच होती है। जिसके कारण यह बच्चों के लिए बेहद हेल्दी होती है।
आवश्यक सामग्री-
• 2 कप ओट्स
• 1 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
• आधा लीटर दही
• आधा बड़ा चम्मच चना दाल
• 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल (काला चना)
• आधा छोटा चम्मच तेल
• 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर
• 2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया
• नमक स्वादानुसार
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
ओट्स इडली बनाने का तरीका-
• सबसे पहले ओट्स को सूखा भून लें और फिर मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें।
• अब एक पैन में तेल डालें और उसमें राई और दाल डालें और तब तक चलाएं जब तक वे फूटने न लगें।
• अब एक बाउल में ओट्स, दाल, मसाले और दही मिलाएं। इसे एक बार अच्छी तरह मिक्स करें।
• ध्यान रखें कि बैटर में आपको पानी नहीं मिलाना है। अगर जरूरत हो तो आप इसमें थोड़ी दही और मिक्स की जा सकती है।
• अब आप इडली स्टीमर की मदद से ओट्स की इडली को 15 मिनट के लिए भाप में पका लें।
उत्तपम
उत्तपम एक तरह का इंडियन पेनकेक है, जिसमें ढेर सारी सब्जियां मिक्स की जाती हैं और बच्चों के लिए यह एक बेहद ही हेल्दी और फिलिंग नाश्ता है।
आवश्यक सामग्री-
• इडली बैटर (पिछले दिन बनाया हुआ)
• 1 कप कटा हुआ प्याज, टमाटर, पालक और धनिया
• आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर
• 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
उत्तपम बनाने का तरीका-
• उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक तवा गरम करें और उस पर आधा चम्मच तेल फैलाएं।
• अब आप पैन में बैटर फैलाएं, लेकिन आप इसे डोसे की तरह ज्यादा पतला ना करें।
• अब आप इसमें ऊपर से सब्जियां छिड़कें। इसके बाद आप दो मिनट के लिए इसे ढक्कन से ढक दें।
• ढक्कन हटाकर दो से तीन मिनट तक पकने दें।
• आप तैयार उत्तपम को नारियल या मूंगफली की चटनी या सांबर के साथ गरमागरम सर्व करें।
रवा डोसा
रवा डोसा बेहद ही झटपट बनकर तैयार हो जाता है। इसलिए, अगर आप बच्चों के लिए सुबह नाश्ते में एक हेल्दी और क्विक रेसिपी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में रवा डोसा बनाएं।
आवश्यक सामग्री-
• आधा कप रवा
• एक चौथाई कप मैदा
• आधा कप चावल का आटा
• 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
• 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
• एक कप कटा हुआ प्याज और टमाटर
• 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच जीरा
• पानी
• नमक स्वादअनुसार
• तेल डोसा सेकने के लिये
रवा डोसा बनाने का तरीका-
• डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में रवा, मैदा, चावल का आटा, हरी मिर्च, नमक, अदरक, काली मिर्च पाउडर, जीरा और प्याज डालककर मिक्स करें।
• आप बैटर बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी डालें। ध्यान रखें कि बैटर में कोई गांठ ना रह जाए।
• अब आप बैटर को आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
• इसके बाद कड़ाही गरम करें और आधा चम्मच तेल डालें।
• तवे पर तेल फैलाएं और डोसा बैटर को किनारों से शुरू करते हुए और बीच की ओर बढ़ते हुए बैटर को गोलाकार गति में डालें।
• किनारों के चारों ओर आधा चम्मच तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर एक या दो मिनट के लिए या नीचे की तरफ सुनहरा भूरा होने तक पकने दें।
• रवा डोसा बनकर तैयार है। आप इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
