Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल
Healthy Breakfast for Diabetes Patients: आजकल की बदलती जीवनशैली में डायबिटीज एक महामारी का रूप ले चुकी है। दुनियाभर में करोड़ों लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, वहीं आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पान नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। डायबिटीज रोगियों के लिए ब्रेकफास्ट यानी सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप सुबह जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों को ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सके। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए -

मूंग दाल का चीला
मूंग दाल का चीला डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
स्प्राउट्स
डायबिटीज के मरीजों के लिए स्प्राउट्स एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन को सुधारता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके लिए आप अंकुरित मूंग, चना और अन्य दालों में कटी हुई सब्जियां, नींबू का रस और नमक मिलाकर खाएं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। साथ ही, वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
ओट्स
डायबिटीज रोगियों के लिए ओट्स भी ब्रेकफास्ट का अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर में अचानक ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में भी मदद करता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
अंडे
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में अंडे खा सकते हैं। दरअसल, इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर को पर्याप्त पोषण और एनर्जी भी मिलती है। आप सुबह नाश्ते में 1-2 उबले अंडे या अंडे का आमलेट खा सकते हैं।
रागी डोसा
रागी डोसा भी डायबिटीज रोगियों के लिए ब्रेकफास्ट का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। दरअसल, रागी में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है। साथ ही, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ाता है। यह पाचन में तो मदद करता ही है, साथ ही वजन को भी कंट्रोल करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
