Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
हार्ट या डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में ये गलतियां, वरना बिगड़ सकती है तबीयत
चैत्र नवरात्रि के दौरान उपवास रखना धार्मिक आस्था का हिस्सा है, लेकिन यदि आप डायबिटीज या हृदय रोग से पीड़ित हैं, तो व्रत रखते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। गलत खानपान या लंबे समय तक भूखे रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

डायबिटीज मरीजों के लिए व्रत के खास टिप्स
भूखे न रहें: डायबिटीज के मरीजों के लिए लंबे समय तक भूखा रहना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर स्तर बहुत अधिक बढ़ या गिर सकता है। इसलिए हर 2-3 घंटे में कुछ पौष्टिक खाएं।
फाइबर और प्रोटीन युक्त आहार लें: व्रत में साबूदाना, समा के चावल, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें खाएं। ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं।
शुगर-फ्री ड्रिंक्स चुनें: नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी जैसे प्राकृतिक पेय पिएं। अधिक मीठे जूस और शरबत से बचें, क्योंकि इनमें शुगर अधिक होती है।
तली-भुनी और मीठी चीजों से परहेज करें: व्रत में पूड़ी, पकौड़े और ज्यादा मीठे फल जैसे केला और चीकू ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनका सीमित सेवन करें।
हार्ट मरीजों के लिए उपवास के दौरान जरूरी सावधानियां
बीपी और कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाए रखें: दिल के मरीजों को फलाहार में कम नमक और कम वसा वाला भोजन लेना चाहिए।
सेंधा नमक सीमित मात्रा में लें: सेंधा नमक का अत्यधिक सेवन बीपी को बढ़ा सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका उपयोग करें।
पर्याप्त पानी पिएं: डिहाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर गिर सकता है, इसलिए नारियल पानी और पर्याप्त मात्रा में सादा पानी पिएं।
तली-भुनी चीजों से बचें: पूड़ी, पकौड़े और आलू के चिप्स जैसे खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल और बीपी को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाएं।
ड्राई फ्रूट्स सीमित मात्रा में खाएं: बादाम, अखरोट और किशमिश हेल्दी हैं, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से शरीर में वसा बढ़ सकती है।
व्रत के दौरान इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- अचानक कमजोरी या ब्लड शुगर गिरना
- चक्कर आना या बेहोशी
- अत्यधिक पसीना या घबराहट महसूस होना
- सीने में दर्द या तेज धड़कन
बिना डॉक्टर की सलाह न रखें व्रत
अगर आप डायबिटीज या हृदय रोग से पीड़ित हैं और उपवास रखना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें। यदि आवश्यक हो, तो हल्के फलाहार के साथ व्रत रखें, ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े। सही खानपान
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
