Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
किचन में रखें ये खाद्य पदार्थ आपके सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान, जानें हेल्दी विकल्प
वायरस से जुड़ी कई तरह की बीमारियां तेजी से फैल रही है। कई लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए घर का बना खाना खाते हैं। इसके बावजूद भी उनके बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है। जिसका सबसे बड़ा कारण है घर में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करने वाले अनहेल्दी फूड्स।
हमरे किचन में मौजूद ऐसे कई फूड्स है जो हम सभी हेल्दी समझकर खाते हैं, लेकिन ये हमारे सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप उन चीजों को करीब से जानने की कोशिश करते हैं तो आपको पता चलेगा की वो आपके लिए ज्यादा हेल्दी विकल्प नहीं हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट को ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर बनाने के लिए इन खाद्य पदार्थों को हेल्दी विकल्पों के साथ बदलना है।

1. सफेद चावल साथ बदले फॉक्सटेल बाजरा
फॉक्सटेल बाजरा पौष्टिक, फेट मुक्त है और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लिए जाना जाता है। सफेद चावल के मुकाबले यह फेट में कम और प्रोटीन, डाइट फाइबर में ज्यादा होता है। साथ ही, इसमें बहुत ज्यादा फास्फोरस होता है जो शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है।
2. चीनी के स्थान पर चुनें गुड़
गुड़ चीनी का अनरिफाइड रूप है जो गन्ने या ताड़ के रस से पानी को निकाल कर बनाया जाता है। यह कैलोरी में हाई होता है। चीनी की तुलना में गुड़ में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। चीनी का स्रोत होने के अलावा, गुड़ में आयरन, विटामिन बी और कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे खनिज भी होते हैं। इसके अलावा, इसमें कई तरह प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होता है।
3. नमक के स्थान पर जड़ी-बूटियां
ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं जिनका स्वाद थोड़ा चटपटा होता है। ऐसे में आप नमक के स्थान पर उन मसालों का इस्तेमाल अपना खाना पकाने के लिए कर सकते हैं। नमक के मुकाबले इन जड़ी-बूटियों में सोडियम की मात्रा कम होती है और इनमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जब मसालों की बात आती है, तो उनमें ज्यादा मात्रा में फेट और कार्बोहाइड्रेट हो सकते हैं। लेकिन वे कम उपयोग किए जाते हैं इसलिए वो भोजन में बहुत कम कैलोरी जोड़ने में मदद करते हैं।
4. फ्रूट जूस के स्थान पर फ्रेस जूस
मार्केट में मिलने वाले फलों के जूस में फाइबर की कमी होती है और चीनी की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। जिससे आपको डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इन जूस के स्थान पर आप फ्रेस फ्रूट्स खाने की कोशिश करें।
5. फ्राइड फूड्स के स्थान पर ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स में एंटीऑक्सिडेंट हैं और हाई फेट सामग्री होने के साथ-साथ विटामिन ई, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे कई खनिजों का एक अच्छा स्रोत हैं। इनमें बहुत अधिक फाइबर और कुछ कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो कैलोरी अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं।
6. फ्रोजन वेजिटेबल्स के स्थान पर फ्रेश वेजिटेबल्स
हर मौसम में मार्केट में सब्जी और फलों में बदलाव देखा जाता है। हमें भी मौसम के अनुसार ही सब्जी औऱ फलों का सेवन करना चाहिए। कई लोग फ्रोजन सब्जियों और फलों को खाना पसंद करते हैं लेकिन यह आपके हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications