Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
एनिमिया की शिकायत हो या नकसीर रोकनी हो, तो जरुर खाएं मिश्री, गर्मी में कैसे चीनी और गुड़ से बेहतर
हम जब कभी गर्मियों में ठंडी चीजें खाने की बात करते है, तो हमारे दिमाग में क्या आता है? हम आमतौर पर दही, तरबूज, खीरा, पुदीना और नारियल पानी।
ये खाद्य पदार्थ न केवल ताज़ा होते हैं, बल्कि अत्यधिक गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन को रोकने में भी मदद करते हैं। लेकिन एक चीज और है, जो हमें शरीर को ठंडा करती है और साथ में मिठास भी घोलती है। वो है, मिश्री। भारतीय रसोई में मिश्री, आराम से मिल जाती है।
ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो बाहर की गर्मी को मात देने में मदद करती है। आइए जानते हैं कि गर्मी में मिश्री को हमें अपने डाइट में क्यों लेना चाहिए।

माउथ फ्रैशनर
सौंफ के साथ मिश्री का इस्तेमाल करने से मुहं की बंदबू दूर होती है। इसका मीठा स्वाद और फ्लेवर न केवल आपको तरोताजा महसूस करवाता है बल्कि मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।
हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है मिश्री
पुराने समय से एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए ये पुराना नुस्खा था। मिश्री में विटामिन और अमीनो एसिड के अलावा शरीर में ब्लड सकुर्लेशन में सुधार करता है। इसके अलावा, यह एनीमिया से संबंधित दूसरी समस्या जैसे कमजोरी, थकान और चक्कर आने पर इसका सेवन करने से लाभ पहुंचता है।
दृष्टि में सुधार
सामान्य चीनी से बेहतर होने के अलावा मिश्री पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। यही कारण है कि बेहतर दृष्टि और मोतियाबिंद की रोकथाम के लिए भी इसकी सलाह दी जाती है।
तनाव रखें दूर
गर्मियों में एक गिलास पानी में मिश्री पाडर मिलाकर पीने से दिमाग और शरीर ठंडा रहता है और तनाव से निजात मिलता है।
नकसीर की समस्या को करें कंट्रोल
नकसीर की समस्या गर्मी के मौसम लोगों के साथ होती है। कई लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है। पानी में मिश्री से तुंरत ही नाक से खून आना बंद हो जाता है।
एनर्जी बूस्टिंग एजेंट
मिश्री खाने से आपको फौरन एनर्जी मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
मिश्री या चीनी क्या है बेहतर
मिश्री को चीनी से बेहतर क्यों माना जाता है? मिश्री और चीनी दोनों ही प्रोसेस्ड फूड सामग्री हैं। लेकिन ये गन्ने का अपरिष्कृत और चीनी का शुद्धतम रूप होता है। जो इसे चीनी से ज्यादा हेल्दी बनाता है। चीनी में अल्काइन होता है, जो शरीर में पीएच संतुलन बनाने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
मिश्री या गुड़
मिश्री और गुड़ दोनों में ही कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरे हुए हैं और समग्र स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं। लेकिन गर्मी के दिनों में गुड़ को बढ़िया विकल्प नहीं माना जाता है। गर्मियों के दौरान मिश्री खाना बेहतर होता है क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है जबकि मिश्री की तासीर ठंडी होती है। "इसके अलावा, गर्मियों के दौरान गुड़ आसानी से पिघल जाता हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











