Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Heart Attack Symptoms: एड़ी और टखनों में सूजन आना भी है हार्टअटैक का इशारा, इन 6 लक्षणों को हल्कें में न ले
Heart Attack Symptoms Lakshan: सीने में दर्द और जलन, हार्ट अटैक का सबसे कॉमन लक्षण है। इसे ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लक्षण भी हैं जो हार्ट अटैक का इशारा करते हैं और मरीज उसे समझ नहीं पाते। लेकिन कई मामलों में स्पष्ट लक्षण, जैसे छाती में दर्द, सांस फूलना, या धड़कन तेज़ होना हमेशा दिखाई नहीं देते। हार्ट अटैक के कुछ लक्षण सीने में दर्द तक ही सीमित नहीं होता है। कभी कुछ लक्षण हमारे सामने होते हैं लेकिन हम इन्हें हल्के में ले, लेते हैं।
हार्ट के उन लक्षणों को भी समझने की जरूरत है जिससे बहुत कम लोग वाकिफ हैं। आज वर्ल्ड हार्ट डे है। इस मौके पर जानिए, ऐसे ही 7 लक्षणों के बारे में जो हार्ट अटैक का इशारा करते हैं...

पैरों एड़ी और टखनों में सूजन
पैरों, टखनों और एड़ी में सूजन की कई वजह होती हैं। अगर आप हृदय रोगों के रिस्क जोन में हैं तो इस लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह हार्ट अटैक की ओर एक इशारा है। डॉक्टर से बात करके इसकी वजह को समझें। हार्ट अटैक से पहले शरीर में ठीक से ब्लड पंप न होने पर ऐसी स्थिति बन सकती है।
पसीना आना
सर्दी के मौसम या एसी में भी आपको पसीना आ रहा है तो अलर्ट होने की जरूरत है क्योंकि यह भी हार्ट अटैक आने से पहले का संकेत है। अगर आपके साथ भी काफी लंबे समय से ऐसा हो रहा है और आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने की आवश्यकता है।
कंधों या हाथ में दर्द
शरीर के बाएं हिस्से में दर्द हार्ट अटैक का इशारा करता है। हाथ के अलावा अगर लगातार आपके कंधों में या कमर में दर्द होता है तो सावधान हो जाएं। हार्ट अटैक आने से पहले सीने से शुरु हुआ दर्द हाथ पर पहुंच जाता है।
गले और जबड़े में दर्द
गले और जबड़े में लंबे समय से दर्द होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। सीने में दबाव बनने पर इसका असर गले और जबड़ों में दिखता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
सांस लेने में दिक्कत
सांस लेने में समस्या हो रही है या फिर पूरी तरह से सांस लेने के बाद भी आपको सांस की कमी महसूस हो रही है तो यह हार्ट अटैक का संकेत है।
लगातार खांसी होना
अगर आप हृदय रोगी हैं और खांसी ठीक नहीं हो रही तो घबराने की बात है। इसके अलावा अगर आपके बलगम का रंग बदल जाएं, तो यह दिल की बीमारी का संकेत है। ऐसा तब होता है जब आपका हार्ट शरीर की जरूरतों के मुताबिक, काम नहीं कर पाता।
बदहजमी और पेट में दर्द
हार्ट अटैक आने से पहले अक्सर मरीजों को उल्टी, पेट में दर्द और बदहजमी की शिकायत होने लगती है। घबराएं नहीं, डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि पेट की कुछ आम बीमारियों में भी यह लक्षण दिखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
