Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Heartburn Problem: त्योहार की मिठाइयों से हो गई है सीने में जलन? इन 5 आसान देसी टिप्स से तुरंत पाएं आराम
Heartburn Problem Home Remedies: खानपान में जरा सी लापरवाही हुई नहीं कि सीने में जलन की समस्या शुरू हो जाती है। ये कुछ मिनटों से कुछ घंटों और दिनों तक परेशान कर सकती है। कई बार तो जलन इतनी बढ़ जाती है कि कुछ खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। अब बात त्योहारों की मिठाई की हो तो उसे खाने के बाद तो ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, अभी रक्षाबंधन गया है और आज कजरी तीज है तो ऐसे में त्योहारों में स्वादिष्ट मिठाइयां और पकवान देख कर खुद को रोक पाना मुश्किल होता है।
लेकिन ओवरईटिंग और तैलीय-मीठा खाना अक्सर पाचन तंत्र पर भारी पड़ जाता है। इसका नतीजा होता है सीने में जलन, एसिडिटी और भारीपन। अगर आपको सीने में जलन की समस्या हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान देसी नुस्खे आपको तुरंत राहत दिला सकते हैं। आइए फिर जल्दी से उनके बारे में जान लेते हैं।

ठंडा दूध पिएं
अगर सीने में बहुत तेज जलन हो रही है तो आप कोई दवा खाने से अच्छा है कि फ्रिज में रखा ठंडा दूध पिएं। चिल्ड दूध सीने में जलन का रामबाण इलाज है जो पेट के एसिड को न्यूट्रलाइज करके तुरंत राहत देता है। बस इसमें चीनी न डालें और धीरे-धीरे पिएं।
सौंफ और मिश्री
सौंफ और मिश्री घर में आसानी से मिल जाती है। बता दें कि सौंफ और मिश्री का मिश्रण खाने से पाचन सुधरता है और एसिडिटी कम होती है। इसे चबाकर खाने के बाद ठंडा पानी पीने से आराम मिलता है।
नारियल पानी और केला
नारियल पानी पेट को ठंडक देता है और एसिड लेवल को कंट्रोल करता है। वहीं केला भी पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। अगर सीने में जलन की समस्या है तो आप इन दोनों चीजों का सेवन करें। यह पाचन के लिए भी अच्छा है और त्योहार के बाद शरीर को डिटॉक्स करता है।
अदरक का सेवन
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन सुधारते हैं और गैस-एसिडिटी को कम करते हैं। आप अदरक का पानी या अदरक की चाय पी सकते हैं।
आंवला
सीने में जलन की समस्या से निजात पाने के लिए आप आंवले का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट के लिए अच्छे होते हैं। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं या फिर आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications