Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Home Remedies For Heat Stroke: हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और टिप्स
आसमान से बरसती आग से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से हीटस्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में हीट वेव के कारण हालात सबसे ज्यादा खतरनाक बने हैं।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में रामित देबनाथ और उनकी टीम के द्वारा की गई स्टडी से पता चलता है कि दिल्ली की स्थिति गंभीर है। सभी को गर्मी से बचने के लिए खास एहतियात बरतने जरूरी बताए जा रहे हैं। अभी हाल ही में महाराष्ट्र में हीट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की मौत की खबर भी आई है। ऐसे में आपको हीट वेव और हीट स्ट्रोक से खुद का बचाव करना होगा। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। जिससे आप हीट वेव से बचाव कर सकते हैं साथ ही हीट स्ट्रोक की समस्या को भी दूर कर पाएंगे।

हीट स्ट्रोक को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
1. इमली का पानी
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पानी में इमली को उबाल लें, फिर इसे छानकर इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाएं और इसका सेवन करें। आपको बता दें कि इमली का पानी शरीर के तापमान को कम करने में हेल्प करता है। इमली में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और मिनरल्स हीट स्ट्रोक में कारगर होते हैं।
2.प्याज़ का रस
आयुर्वेद के अनुसार, प्याज़ के रस को निकालकर उसे कानों के पीछे और छाती पर लगाएं। इससे बी शरीर का तापमान कम होता है। साथ ही गर्मियों में आपको प्याज़ सलाद के रूप में या फिर चटनी के रूप में जरूर लेना ही चाहिए।
3. धनिया और पुदीने का जूस
धनिया या फिर पुदीने की चटनी को इसलिए ही गर्मियों में खाने की सलाह दी जाती है। आप इनका जूस बनाकर उसमें चुटकी भर चीनी डालकर पिएं, ये हीट स्ट्रोक से राहत पहुुंचाता है। आयुर्वेद के अनुसार, धनिया और पुदीने का रस शरीर को ठंडा रखता।
4. सौंफ
ये बात तो आप जानते हैं कि सौंफ की तासीर ठंडी होती है। सौंफ को हीट स्ट्रोक के लिए यूज मेंं लाया जाता है। इसके लिए आप सौंफ को रात पानी में भिगो दें और अगली सुबह इसे छानकर पी लें। इसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।

हीट वेव से बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
1. दोपहर को जब सूरज बहुत तेज होता है उस वक्त कोशिश करें कि घर से बाहर ना निकलें। ये गर्मी काफी नुकसान करती हैं।
2.घर से बाहर निकलते वक़्त अपने चेहरे और सिर को जरूर ढक कर बार आएं। छाता यूज करें।
3. गर्मियों में अपने खाने में सीज़नल सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें। ये बॉडी में एनर्जी बनाकर रखते हैं।
4. अगर आप बाहर रह कर काम करते हैं तो अपने आप को हाइड्रेट करते रहें। अधिक से अधिक पानी पिएं। जूस का सेवन करें।
5.तेल मसाले वाले खानों को अवॉइड करें। साथ ही चाय या कॉफी को लेने से बचें। कैफीन बॉडी को जल्दी से डिहाइड्रेट करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications