Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
इस साल गर्मी मचाएगी हाहाकार! केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी, जानिए क्या करें और क्या न करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च से मई तक संभावित लू के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 2023 के लिए पहली बार गर्मी की चेतावनी जारी करने के साथ लू से बचने के लिए 'क्या करें और क्या न करें' की लिस्ट भी जारी की है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, साल 2015 के बाद से इस तरह की लहरों से प्रभावित राज्यों की संख्या 2020 तक दोगुनी से अधिक बढ़कर 23 हो गई है। भारत ने साल 2022 में 10 सालों से भी ज्यादा समय के बाद सबसे गर्म मार्च महीने का सामना किया, जिसमें भीषण गर्मी की लहरों ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया और बिजली ब्लैकआउट का कारण भी बना। .
गर्मी से संबंधित बीमारी पर राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिशानिर्देश जारी किया है। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि जब भी संभव हो, प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं। इसके साथ जारी एडवाइजरी में लोगों को इस लू के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें इस बात को भी बताया गया है।
लू के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें
1. लू से बचने के लिए प्यास न लगने पर भी पर्याप्त मात्रा में और जितनी बार संभव हो, पानी पीने की कोशिश करें।
2. हल्के रंग के, ढीले और कॉटन के कपड़े पहनने की कोशिश करें।
3. धूप में बाहर जाते समय चश्मा, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का यूज जरूर करें।
4. अगर आप बाहर काम करते हैं, तो टोपी या छाते का उपयोग करें और अपने सिर, गर्दन, चेहरे और शरीर के बाकी हिस्से को किसी कपड़े से ढक कर जरूर रखें।
5. अगर आप किसी तरह की कमजोरी, चक्कर आना या बीमार महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
6. ORS, घर का बना पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग शरीर को रिहाइड्रेट करने के लिए जरूर करें।
7. जानवरों, पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए खूब पानी दें।
8. पक्षियों के लिए भी छत पर किसी बर्तन में पानी भरकर रखें।
9. अपने घर को ठंडा रखें; रात में पर्दे, शटर, सनशेड और खुली खिड़कियां का इस्तेमाल करें।
10. पंखे, गीले कपड़ों का प्रयोग करें और बार-बार ठंडे पानी से नहाने की कोशिश करें।
लू के प्रकोप से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये काम
1. तेज धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच में।
2. बाहर का तापमान अधिक होने पर शरीरिक गतिविधि ज्यादा करने से बचें।
3. दोपहर में सफर करने के दौरान पानी साथ में रखना न भूलें।
4. शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड जैसे ड्रिंक्स को पीने से बचें।
5. अधिक प्रोटीन वाले भोजन से परहेज करें और बासी खाना न खाएं।
6. बच्चों या पालतू जानवरों को गाड़ियों के अंदर अकेला न छोड़ें।
लू से प्रभावित व्यक्ति का इलाज
केंद्र सरकार की एडवाइजरी में लू से प्रभावित व्यक्ति के इलाज के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं-
1. अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आ जाए तो उसे ठंडे स्थान पर छाए के नीचे लिटा दें। उसे गीले कपड़े से पोछें/शरीर को बार-बार धोएं।
2. सिर पर सामान्य तापमान का पानी डालें। ताकि शरीर का तापमान कम हो सकें।
3. व्यक्ति को ORS का घोल पिलाएं या नींबू का शरबत जो भी शरीर को रिहाइड्रेट करने में मदद करें।
4. व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
