Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Heat Wave Alert in Bihar: बिहार में लू ने छीनी 16 लोगों की जान, स्कूल की छुटि्टयां बढ़ी, लू से बचने के उपाय
बिहार में लगातार 13 दिनों से हीटवेव का असर है। बिहार के कुछ इलाकों में 48 घंटे तक भीषण लू चलने का कयास लगाया जा रहा है। लू को लेकर मौसम विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने दिन में ही नहीं रात में भी लू चलने की चेतावनी दी है। प्रचंड लू से शुक्रवार को प्रदेशभर में लू से 16 लोगों की मरने की खबरें सामने आई है।
भीषण गर्मी को देखते हुए पटना जिले में प्रशासन ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूल इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जून तक बंद रहने के आदेश ने जारी कर दिए है। आइए जानते हैं कि प्रदेश के किन ल

तपती गर्मी-लू को लेकर रेड और येलो अलर्ट जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण बिहार में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाके में लोगों को अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। तपती गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट के अलावा, पटना-नालंदा सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। गया में रविवार तक भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट है।
लू से बचने के लिए क्या करें?
- जब तक बहुत जरूरी न हो धूप में निकलने से बचें।
- हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें।
- बाहर जाते समय सिर को कपड़े और छाते से ढक लें।
- अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाएं। खासकर एसी में बैठे रहने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें।
- कच्चा प्याज रोज खाएं। धूप में निकलने पर अपने पॉकेट में छोटा सा प्याज रखें, यह लू शरीर को लगने नहीं देता और सारी गर्मी खुद सोख लेता है।
लू लगने पर क्या करें
- बुखार तेज होने पर रोगी को ठंडी खुली हवा में आराम करवाना चाहिए।
- 104 डिग्री से अधिक बुखार होने पर बर्फ की पट्टी सिर पर रखना चाहिए।
- रोगी को तुरंत प्याज का रस शहद में मिलाकर देना चाहिए। रोगी के शरीर को दिन में चार-पांच बार गीले तौलिए से पोंछना चाहिए।
- चाय-कॉफी आदि गर्म पेय का सेवन अत्यंत कम कर देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
