Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
IMD ने जारी की हीटवेव की चेतावनी, खुद का और परिवार का ऐसे रखें ख्याल
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक भारत के कुछ राज्यों जैसे बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तेज हीटवेव की भविष्यवाणी की है।
भारतीय मौसम विभाग यानि IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि बिहार में कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति गंभीर होने की संभावना है।

हीटवेव की स्थिति गंभीर होने से इसका सीधा असर आपके सेहत पर पड़ता है। खासकर बच्चों, बुजुर्ग औऱ गर्भवती महिलाएं हीटवेव के कारण जल्दी बीमार पड़ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ डूज औऱ डोंट्स लेकर आए हैं। जिसके बाद आप अपने अपने परिवार को किसी भी तरह की समस्या से सुरक्षित रख पाएंगे।
हीटवेव से बचने के लिए क्या करें -
1. हाइड्रेटेड रहे -
हीटवेव से बचने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आप खुद को और अपने बच्चों को हाइड्रेटेड रखें। अपने बच्चे को बहुत सारे तरल पदार्थ, विशेष रूप से पानी पीने की सलाह दें। उन्हें समय-समय पर पानी पिलाएं।
2. सही कपड़ों का करें चयन -
अपने बच्चे और घर के बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने से पहले ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनाएं। सूती कपड़ों को चुनें, जो उन्हें सांस लेने और पसीना सोखने में मदद करेगा।
3. धूप से रखें दूर -
बच्चों और बुजुर्गों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है, जो सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से डैमेज हो सकती हैं। ऐसे में उन्हें दिन के समय घर से बाहर न निकलने दें। किसी कारण अगर वो घर से बाहर निकल रहे हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके अलावा, जब वे बाहर हों तो उन्हें चौड़ी धूप की टोपी और धूप का चश्मा जरूर पहनाएं।
4. दिन में न निकलने दें बाहर -
दिन के सबसे गर्म हिस्से में, आमतौर पर सुबह 10 बजे के बाद और 4 बजे से पहले बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोकें। उन्हें छाव में या फिर घर के अंदर रहने के लिए कहें।
5. बच्चों को ठंडी हवा में रखें -
अपने बच्चे को उनके माथे पर ठंडा और नम कपड़ा बंधकर रखें, ठंडे पानी से नहलाएं, ताकि उनके शरीर का तामपान ठंडा रह सके।

हीटवेव से बचने के लिए क्या न करें -
1. बच्चों को गाड़ी में अकेला न छोड़ें -
कभी भी अपने बच्चे को पार्किंग में खड़ी की गई गाड़ी के अंदर अकेला न छोड़ें। धूप में कार बहुत जल्दी गर्म हो जाती है, जिस कारण गाड़ी में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।
2. दिन में शारीरिक गतिविधि करने से बचें
दिन के सबसे गर्म घंटों के दौरान शारीरिक गतिविधियां करने या किसी भी तरह के आउटडोर गेम्स खेलने से परहेज करें। ताकि आप डिहाइड्रेशन की समस्या से बच सकें।
3. सनस्क्रीन लगाना न भूलें -
अपने बच्चे की खुली त्वचा पर हर दो घंटे में सनस्क्रीन जरूर लगाएं। खासकर अगर उसे ज्यादा पसीना आता है तो, क्योंकि पसीने के कारण उनके शरीर से सनस्क्रीन निकल जाता है।
4. गर्मी से जुड़ी बीमारी के संकेतों को न करें नजरअंदाज -
अपने बच्चे में गर्मी से होने वाली थकान या हीटस्ट्रोक के संकेतों के प्रति सतर्क रहें, जैसे कि थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, तेज़ सांस लेना। अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण देखते हैं, तो अपने बच्चे को किसी ठंडी जगह पर ले जाएं या डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
