Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
लू के कारण पटना, झारखंड में स्कूल की कर दी छुट्टी, भीषण गर्मी में ऐसे करे बच्चों की देखभाल
बिहार में पटना, झारखंड समेत राज्य के कई क्षेत्रों में प्रशासन ने हीटवेव को देखते हुए प्री स्कूल से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों को इस भीषण गर्मी से राहत देते हुए 18 जून तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने स्कूल बंद रहने का आदेश जारी करते हुए कहा कि अधिक तापमान, खासकर दोपहर के समय पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य गलत असर पड़ने की संभावना को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है। लेकिन स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों को हीटवेव और भीषण गर्मी से बचाने के लिए आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में आप स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्कूल जाने वाले बच्चों को भीषण गर्मी से कैसे बचाएं
1. बच्चों को रखें हाइड्रेटेड
बच्चों को दिन भर खूब पानी पीने की सलाह दें। स्कूल जाते समय उन्हें एक ऐसी पानी की बोतल दें जिसे वो दोबार भर सकें और उस बोतल का पानी जल्दी गर्म भी न होता हो। उन्हें बहुत ज्यादा मीठे ड्रिंक, जैसे कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बचाएं हो सके तो फ्रेस फलों का हेल्दी जूस पिलाएं।
2. सही कपड़ें पहनाएं
बच्चों के स्कूल की यूनिफॉर्म कॉटन फेब्रिक में ही रहे तो ज्यादा बेहतर होती है। ऐसे कपड़े आसानी से पसीना सोख लेते हैं। लेकिन ध्यान रहे कपड़े ढीले-ढाले रहे, जिसमें बच्चों को घूटन न हो।
3. सनस्क्रीन लगाना न भूले
बच्चों को स्कूल भेजते समय उनके शरीर के खुले हिस्सों में सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूले। सनस्क्रीन सूरज की हानिकारक किरणों से उनकी स्किन को सुरक्षित रखेगा।
4. सन प्रोटेक्शन एक्सेसरीज का करें इस्तेमाल
बच्चों को सीधे धूप से बचाने के लिए चौड़ी-चौड़ी टोपी, धूप का चश्मा और छाता जरूर दें। ये चीजें उनके चेहरे, आंखों और शरीर को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करेंगी।
5. गर्मी से सुरक्षा के बारे में समझाएं
बच्चों को गर्मी से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों के बारे में सिखाएं, जैसे कि गर्मी से थकावट और लू लगना। उन्हें किसी भी असुविधा या लक्षणों का अनुभव करने पर आपको या अपने आस-पास मौजूद किसी भी बड़े से मदद मांगने के लिए कहें।
6. क्लास रूम को ठंडा रखें
स्कूल प्रबंधन से बातचीत करें और जाने की आपके बच्चे का क्लास रूम ठंडा है या नहीं, उन्हें वहां सही से हवा लगती है या नहीं। अगर जरूरत पड़े तो क्लास रूम में और पंखें लगाने के लिए आप स्कूल मैनेजमेंट से भी सिफारिश कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
