Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Heatwave Aleart! लू से बचने के लिए NDMA ने क्यों दी ORS साथ रखने की सलाह, घर में ऐसे बनाएं
गर्मियों के दिनों में तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन और लू लगने की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के तेज होती धूप में सिर्फ पानी पीने से ही काम नहीं चलेगा बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का लेवल मेंटेन करना भी जरुरी है।
आगे पड़ने वाली प्रचंड गर्मी को देखते हुए NDMA (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ) ने लू से बचने के लिए ओआरएस का पैकेट साथ रखने की सलाह दी है। गर्मियों में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा बनी रहे इसके लिए ओआरएस यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट वाला पानी पीते रहें। ये आपको लू से बचाने में मदद करेगा,

आइए जानें इसके फायदे और इसे बनाने का तरीका।
ORS की कब होती है जरुरत?
जब शरीर में लिक्विड पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है तब डिहाइड्रेशन से बचने और शरीर को रीहाइड्रेट करने के लिए ORS पीने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद ग्लूकोज, पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रॉलाइट्स आपको लू से बचाता है।
इसके अलावा ये थकान, कमजोरी, अकड़न नहीं होने देता है और लो बीपी और शुगर की समस्या से राहत देता है। गर्मी के वजह से होने वाली सिरदर्द और चक्कर से भी राहत मिलती है।
डिहाइड्रेशन के लक्षण
- खूब पानी पीने के बाद भी बार-बार प्यास लगना।
- तेज सिरदर्द।
- ब्लड प्रेशर कम होना।
- सांसें तेज चलना।
- होंठ और जीभ सूखना।
- पेशाब कम आना।
- हाथ-पांवों में क्रैम्प्स होना।
मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द होना।
घर पर कैसे बनाएं ORS?
वैसे तो बाजार में आपको रेडीमेड ओआरएस का घोल मिल जाता है। अगर आपके पास पाउच नहीं है तो घर में भी आप इन सामान के जरिए तैयार कर सकती हैं।
बनाने का सामान
- 6 चम्मच चीनी (30 ग्राम के आसपास)
1/2 छोटा चम्मच नमक
1 लीटर साफ पानी, उबला हुआ तो बेहतर होगा
इस पानी में चीनी और नमक मिला लें। अब इस मिक्सचर को अच्छे से हिलाते हुए घोल तैयार कर लें। ओआरएस का घोल पीने के लिए तैयार है।
पीते हुए किन बातों का रखें ध्यान
- ओआरएस बनाते समय पैकेट पर दिए निर्देश को फॉलो करें।
- ओआरएस को सिर्फ पानी में मिलाकर ही घोल तैयार करें।
- इसे बनाकर 24 घंटे से ज्यादा न रखें। उसमें बैक्टीरिया पनपने लग सकते हैं।
- ओआरएस में अलग से चीनी न मिलाएं।
- ओआरएस का सूखा पाउडर न खाएं।
- ओआरएस बनाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
