Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
Sattu Recipes For Summer: गर्मी में बच्चों और बड़ों को पसंद आएगी सत्तू की ये हेल्दी रेसिपी
इस चिलचिलाती गर्मी में किसी को भी डिहाइड्रेशन की समस्या आम बात है। ऐसे में सत्तू से बनने वाले ड्रिंक्स औऱ रेसिपी आपको गर्मी में भी हेल्दी रहने में मदद करेंगे।
सत्तू आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से दूर रखता है। 100 ग्राम सत्तू में 65 प्रतिशत कॉर्ब्स की मात्रा होती है जो आपके लिए एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। खास कर गर्मी के दिनों में लू से बचने के लिए भी कई लोग सत्तू का सेवन करते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं गर्मी में सत्तू से बनने वाले 10 तरह की ड्रिंक्स और रेसिपी के बारे में...

गर्मी के लिए सत्तू की 10 टेस्टी रेसिपी
1. सत्तू ड्रिंक
एक फ्रेश और हेल्दी ड्रिंक बनाने के लिए आप एक गिलास ठंडे पानी में 2 चम्मच सत्तू का आटा डाले, नींबू का रस और नमक डालकर मिला लें और ठंडा-ठंडा पिएं।
2. सत्तू परांठा
सत्तू का परांठा भी आपके लिए एक हेल्दी ऑप्शन है। बस आपको सत्तू को कढ़ाई में भूलकर उसमें प्याज और कुछ मसाले मिलाना है, फिर इसे नॉर्मल आटे में जैसे आप आलू का परांठा बनाते है, ठीक वैसे ही फिलिंग भरकर तवे पर सेंक लें।
3. सत्तू के लड्डू
गर्मी में आप चाहे तो सत्तू के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। बस आपको सत्तू के आटे में घी, गुड़ और भुने हुए मेवे मिलाकर लड्डू बनाने हैं।
4. सत्तू चीला
पेट भरने और गर्मी में खुद को इम्यून रखने के लिए आप सत्तू के आटे का चीला बनाकर भी खा सकते हैं। बस आपको सत्तू के आटे को मसाले और पानी के साथ मिलाकर एक घोल तैयार करना है। फिर इसे तवे पर डालकर तैयार करना है।
5. सत्तू शरबत
सत्तू का खट्टा - मीठा ड्रिंक बनाने के लिए आपको बस 2 चम्मच सत्तू के आटे को ठंडे पानी में डालना है फिर इसमें चीनी और नींबू का रस डालकर मिला दें।
6. सत्तू कबाब
अगर आपका मन कुछ स्वादिष्ट खाने का कर रहा है लेकिन आप इस गर्मी में हेल्दी फूड की तलाश भी कर रहे हैं तो आप सत्तू का कबाब भी बनाकर खा सकते हैं। बस आपको सत्तू के आटे को मसले हुए आलू और मसालों के साथ मिलाना है और फिर ग्रिल करने या तलने से पहले कबाब का आकार देना है।
7. सत्तू पीठ
सत्तू पीठा बच्चों से लेकर बड़ों को खाना बेहद पसंद होता है। इसे बनाने के लिए बस आपको सत्तू के आटे में कद्दूकस किया हुआ नारियल, गुड़ और इलायची पाउडर मिलाना है, फिर इसके बाद चावल के आटे के बीच में इसकी स्टाफिंग भरनी है। आखिर में बस आपको इसे भाप देकर पकाना है।
8. सत्तू लस्सी
गर्मी में लस्सी से बेहतर किसी के लिए क्या ही हो सकता है। ऐसे में सत्तू की लस्सी आपके लिए एक बेहतर ड्रिंक साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए बस आपको दही में आइस क्यूब और आधा गिलास ठंडा पानी मिलाना है। फिर इसमें सत्तू का आटा और चीनी मिला लें। बस आपकी स्वादिष्ट सत्तू लस्सी तैयार है।
9. सत्तू चॉकलेट लड्डू
चॉकलेट बच्चे से लेकर बड़े सबकी फेवरेट होती है। ऐसे में आप सत्ती के आटे और चॉकलेट के लड्डू भी इस गर्मी अपने बच्चों के लिए तैयार कर सकते हैं। इस लड्डू को बनाने के लिए सत्तू के आटे को कोको पाउडर, शहद और भुने हुए मेवों के साथ मिलाना है।
10. सत्तू कचौड़ी
सत्तू की कचौड़ी बनाने के लिए आटे की लोई में सत्तू की मसालेदार स्टफिंग भरनी है। इसके बाद बस इसे डीप फ्राई करना है। बस आपकी सत्तू कचौड़ी तैयार है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











