Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Joint Pain ने मुश्किल कर दिया चलना फिरना, एक्सपर्ट के बताएं इन हर्ब्स को डाइट में शामिल कर पाएं राहत

बदलते मौसम में गठिया के मरीजों के जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द होने लगता है। जोड़ों का दर्द एक ऐसी परेशानी है जिससे भारत में लाखों लोग प्रभावित होते हैं। सदियों से लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं जो सूजन या जोड़ों में अकड़न होने के कारण होती है। लेकिन आयुर्वेद में कुछ जड़ी-बूटियां हैं जो जोड़ों के दर्द को कम करने और में मदद कर सकती हैं। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होने जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने वाली जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दी है। न्यूट्रिशनिस्ट ने कैप्शन अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "गठिया एक पुरानी स्थिति है जो भारत में 180 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित करती है।"
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि, "गठिया के साथ रहना और जोड़ों में सभी सूजन और दर्द को सहन करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। जोड़ों में असहनीय दर्द के रोगियों के लिए रोजमर्रा के कामों को आपके लिए मुश्किल बना सकता है। लेकिन डाइट में बदलाव करके आप जोड़ों के दर्द और सूजन को काफी हद तक कम कर सकते हैं और रोग के प्रबंधन में मदद कर सकते हैं।"
न्यूट्रिशनिस्ट एक्सपर्ट के मुताबिक ऑस्टियोआर्थराइटिस (OA) और रुमेटीइड गठिया (RA) जोड़ों के दो प्रमुख रूप हैं जो गंभीर जोड़ों के दर्द और जीवन की गुणवत्ता में कमी से जुड़ा है।
जोड़ों के दर्द के लिए डाइट मे शामिल करें ये हर्ब्स
न्यूट्रिशनिस्ट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ हर्ब्स बताए है। आइए जानें क्या है वो हर्ब्स और उन्हें डाइट में शामिल करने के क्या फायदे हैं।
1. एलोवेरा
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं। ये हर्ब जेल एंथ्राक्विनोन से भरपूर होता है जो जोड़ो के दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करता है। एक शोध के मुताबिक एलोवेरा को खाने से ऑस्टिओआर्थरिटिस और घुटने का दर्द ठीक हो जाता है। एलोवेरा में सूजन घटाने वाले गुण मौजूद होते है जो आपके जोड़ों में सूजन पैदा करने वाले सेल्स को इनएक्टिव करके दर्द से राहत दिलामें में लाभकारी है।
2. हल्दी
एक्सरपर्ट के मुताबित हल्दी में करक्यूमिन मुख्य घटक होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करता है। आप अपनी डाइट में हल्दी शामिल कर सकते हैं। हल्दी के तेल में जोड़ों के दर्द और सूजन को होने से रोकने वाले गुण, स्किन पर फंगस को होने से रोकने वाले गुण, शरीर के सेल्स में हुई टूट-फूट को ठीक करने की क्षमता होती है। हल्दी में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपको जोड़ो के दर्द को भी दूर करने में मदद करता है।
3. थाइम
अजवायन के फूल को थाइम कहा जाता है जो आपको जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल के गुण मौजूद होते हैं। जिसकी मदद से आपको जोडो़ं के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
4. अदरक
अदरक में सूजन-रोधी गुण मौजूद होते हैं, जिसमें ल्यूकोट्रिएनेस नामक भड़काऊ अणुओं को दबाने के साथ दर्द और सूजन पैदा करने वाले प्रोस्टाग्लैंडीन को संश्लेषित करने की क्षमता शामिल है।
5. लहसुन
लहसुन में डायलिल डाइसल्फ़ाइड नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड है जो प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स के प्रभाव को कम करता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द है तो यह शरीर में बढ़ रही इंफ्लामेशन का लक्षण हो सकता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कच्चे लहसुन को शामिल कर सकते हैं। कच्चे लहसुन में एंटी-इंफ्लामेटरी के गुण मौजूद होते हैं जो जोड़ों में दर्द या सूजन को खत्म करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications