Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
रोजाना आप भी तो नहीं पहनती हाई हील्स! जान लें इसे पहनने से होने वाले हेल्थ साइड इफेक्ट्स
हाई हील्स की सैंडल्स पहनकर चलना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। कभी-कभी अपनी पर्सनेलिटी को निखारने के लिए हाई हील्स पहनना अच्छा सही साबित हो सकता है। लेकिन रोजाना अपने रूटीन में हाई हील्स पहने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है।
हाई हील्स के बूट या सैंडल पहनने से आपके ऐड़ी, घूटनों में तनाव हो सकता है। कई बार आपको गंभीर चोट भी लग सकती है। इतना ही नहीं आपके हेल्थ को और भी तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हाई हील्स के कारण स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे है। जिसके बाद आप भी रोजाना हाई हील्स पहनने से बचने की कोशिश करेंगे।

हाई हील्स पहनने के साइड इफेक्ट्स
1. पैरों में दर्द होना
रोजाना हील्स पहनने से महिलाओं के पैरों में दर्द बढ़ सकता है। खासकर आपके पैर की उंगलियों में। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपका वजन आपके पैरों पर पूरी तरह टिक जाता है, जिससे उन पर दबाव पड़ता है और दर्द होने लगता है।
2. चोट लगने का खतरा
रेगुलर हाई हील्स पहनने से आपके पैरों में मोच, स्ट्रेस फ्रैक्चर और पैर की अन्य चोटों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऊंची एड़ी के जूते आपके संतुलन और स्थिरता को प्रभावित करते हैं। जिस कारण हील्स में चलने से आपका बेलेंस बिगड़ जाता है और आपको चोट लग सकती है।
3. पोश्चर संबंधी समस्याएं
हील्स आपके पोस्चर को भी बहुत ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं, जिससे पीठ दर्द और अन्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। हील्स पहनने से आपकी रीढ़ की अलाइनमेंट बदल जाती है और आपकी पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव हो सकता है, जिससे दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
4. जोड़ों में दर्द
नियमित रूप से हील्स पहनने से आपके घुटनों और कूल्हों पर ज्यादा तनाव पड़ सकता है, जिससे समय के साथ जोड़ों की समस्या हो सकती है।
5. ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है असर
हाई हील्स आमतौर पर पैरों को लंबा और पतला दिखाने का काम करता हैं। ऐसी हील्स आपके पैरों को बुरी तरह प्रभावित करती है। ऐसे में आपके पैर पर तनाव पड़ने के कारण ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है। जिस कारण आपकी हेल्थ पर इसका गलत असर पड़ सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
