Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
क्या है पैंक्रियाटाइटिस की बीमारी जिससे हिमाचल के सीएम हैं पीड़ित, जानें लक्षण
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज अग्नाशयशोथ यानि पैंक्रियाटाइटिस से पीड़ित होने के कारण एम्स (दिल्ली) में शिफ्ट किया गया है। सीएम बीते बुधवार को पेट में दर्द के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे।
उन्हें पेट में संक्रमण का पता चला था, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए अस्पताल ने छह सदस्यीय समिति का गठन किया था। लेकिन अब वहां के डॉक्टरों ने उनको एम्स दिल्ली में इलाज करवाने की सलाह दी है। ऐसे में वो दिल्ली रवाना हो गए। फिलहाल उनकी स्थिति अभी सामान्य है।

क्या है पैंक्रियाटाइटिस?
पैंक्रियाटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें अग्न्याशय (एक ग्रंथि जो पाचक एंजाइम और हार्मोन का उत्पादन करती है) में सूजन आ जाती है. यह सूजन ऊपरी पेट में तेज दर्द, मतली और उल्टी का कारण बन सकती है. कुछ मामलों में, पैंक्रियाटाइटिस गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है, जैसे कि संक्रमण, ब्लीडिंग और यहां तक कि मृत्यु भी।
पैंक्रियाटाइटिस के कारण
पित्त पथरी पैंक्रियाज में पित्त नलिकाओं को ब्लॉक कर सकती है, जिससे पैंक्रियाज में सूजन हो सकती है।
कुछ दवाएं, जैसे कि कुछ स्टेरॉयड और कीमोथेरेपी दवाएं, पैंक्रियाटाइटिस का कारण बन सकती हैं। शराब पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे सूजन हो सकती है। पैंक्रियाज में चोट या आघात सूजन का कारण बन सकता है।
पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण
- पेट में तेज दर्द, जो पीठ में फैल सकता है
- मतली और उल्टी
- बुखार
- ठंड लगना
- भूख न लगना
- कमजोरी और थकान
- त्वचा का पीला पड़ना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
