Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Hina Khan Cancer : कैंसर के इलाज के लिए हिना खान ने कटवाए बाल, क्यों कैंसर के मरीज हो जाते हैं गंजे?
Hina Khan Cuts Hair for chemotherapy: टीवी एक्ट्रेस हिना खाना ब्रेस्ट कैंसर के थर्ड स्टेज से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस की कीमोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है। इस ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने बाल कटवा दिए हैं। हिना ने एक वीडियो शेयर किया है जहां वो कीमोथेरेपी से पहले अपने बालों को कटवाने की तैयारी करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में उनकी मां भी नजर आई हैं, जो हिना के बाल कटते हुए देख अपने आंसू नहीं रोक पाती हैं।
वो इस वीडियो में कहती भी हैं कि सभी के लिए खासकर जो इस लड़ाई से जूझ रहे हैं, मैं जानती हू बाल हटाना कितना मुश्किल होता है। यह हमारे सिर का मुकुट हैं, जिन्हें हम नहीं उतारते हैं। इस लड़ाई को लड़ने के लिए कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं। इसलिए मैं अपना मुकुट छोड़ने का फैसला लिया है।

आइए जानते हैं कि क्यों कीमोथेरेपी शुरू होने के बाद कैंसर के मरीज अपने बाल कटवा देते हैं?
इस वजह से मरीजो को होना पड़ता है गंजा
कैंसर के मरीज को ठीक करने के लिए उन्हें कीमोथेरेपी दी जाती है, लेकिन कीमोथेरेपी में जिन ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है, उसकी वजह से कैंसर के मरीज के बालों की जड़ों को भारी नुकसान पहुंचाता हैं, नतीजन हेयरफॉल होने लगता है। कीमोथेरेपी के जरिये डॉक्टर कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करते हैं और इस थैरेपी के बाद बॉडी में नए सेल्स बनने लगते हैं। कीमो कैंसर सेल्स के अलावा हेल्दी सेल्स की ग्रोथ की रोक देती है।
मरीज को दवाईयों के रिएक्शन और दूसरे इंफेक्शन से बचाने के लिए भी उनके बालों को काट दिया जाता हैं। हेयरफॉल की समस्या को कम करने के लिए स्कैल्प कूलिंग की जा सकती है और इनमे बालों को पूरी तरह से काट दिया जाता हैं। इलाज पूरा होने के बाद बाद बाल वापिस आने लगते हें।

सभी कैंसर मरीज को नहीं दी जाती है कीमोथेरेपी
कैंसर के सभी मरीजों को कीमोथेरेपी नहीं दी जाती। मरीज को कौनसी स्टेज का कैंसर है, किस ऑर्गन में है और किस टाइप का है? इन सभी का पता लगाने के बाद ही मरीज को सर्जरी, रेडिएशन या कीमो से इलाज शुरू किया जाता है। कई मरीज को तो इन तीनों का कॉम्बो भी दिया जाता है। सभी कीमोथेरिपी में बाल नहीं झड़ते। बाल झड़ना इस बात पर डिपेंड करता है कि कीमो किसी फील्ड और सेल्स डिवीजन में एक्ट कर रही है।
क्या है कीमोथेरेपी?
कीमोथेरेपी में ऐसे दवाओं का इस्तेमाल होता है जो कैंसर के सेल्स को जड़ से नष्ट कर देती हैं। इससे ट्यूमर सिकुड़ने लगते हैं और कैंसर को फैलने से रोका जाता है। इस थेरेपी के लिए मार्केट में अलग-अलग दवाईयां मौजूद है जो अलग तरीके से काम करती है।
कितने दिन बाद आते हैं बाल?
कीमोथेरेपी जब तक चलता है तब तक बाल नहीं आते, लेकिन जैसे ही कीमो की प्रोसेस पूरी हो जाती है तो मरीज के 3 से 4 महीने में बाल आने शुरू हो जाते हैं। कई बार बाल आने में देरी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
