Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद हिना खान हुआ म्यूकोसाइटिस, जानें क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण
Hina Khan Diagnosed With Mucositis: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के बाद एक नई बीमारी ने जकड़ लिया है। 36 साल की एक्ट्रेस ने जून में स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर होने की खबर दी थी। तब से ही वो अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
हिना ने बताया है कि अब उन्हें म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी हुई है, जो काफी दर्दनाक है। ये बीमारी कैंसर के मरीजों में ही देखने को मिलती है। हिना खान ने बताया कि इस बीमारी की वजह से वो खाना भी नहीं खा पा रही हैं। आमतौर पर कैंसर के मरीज इलाज के दौरान इस बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।

हम आपको बताते हैं कि म्यूकोसाइटिस कितनी खतरनाक बीमारी है और इसके क्या लक्षण होते हैं और इसका इलाज क्या है?
क्या होता है म्यूकोसाइटिस?
कीमोथेरेपी की वजह से हिना खान को म्यूकोसाइटिस हो गया है। कीमोथेरपी ले रहे मरीजों में यह बीमार बेहद आम हैं। इससे मुंह में दर्द, छाले और सूजन समेत कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।
म्यूकोसाइटिस म्यूकोसा की सूजन है, जो आपके मुंह और आपके पूरे आंत संबंधी रास्ते लाइन यानि मेम्बरेन में होती है। वैसे आपको बता दें कि म्यूकोसाइटिस अस्थायी है और कुछ समय में यह समस्या अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन यह दर्दनाक होता है और इसमें कुछ जोखिम भी होते हैं। म्यूकोसाइटिस म्यूकोसा की दर्दनाक सूजन है, जो अक्सर मुंह से लेकर आपकी आंतों तक प्रॉब्लम कर सकती है।
म्यूकोसाइटिस की वजह
- विटामिन B और फोलेट जैसे विटामिन और मिनरल्स की कमी की वजह से भी म्यूकोसाइटिस की समस्या हो सकती है।
- कुछ छ एंटीबायोटिक्स और इम्यूनोसप्रेसिव दवाएं भी म्यूकोसाइटिस का कारण बन सकती है।
- कीमोथेरेपी दवाओं की वजह से भी श्लेष्म झिल्ली की स्वस्थ कोशिकाएं डैमेज होती हैं, जिससे म्यूकोसाइटिस हो सकता है।
म्यूकोसाइटिस के लक्षण
- मुंह में बहुत ज्यादा छाले होना
- मुंह और मसूड़ों में रेडनेस और सूजन
- मुंह का सूखापन
- मुंह से गाढ़ा लार निकलना
- मवाद के मुलायम सफेद धब्बे होना
- खाना निगलने, बात करने या खाने में मुश्किल होना
- मुंह से खून निकलना
- अक्सर मुंह में घाव या मुंह में मवाद के सफेद धब्बे दिखाई देना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
