Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hina Khan Health: इस बीमारी की वजह से रोजा नहीं रख पा रही हैं हिना खान, रमजान में एक्ट्रेस की बिगड़ी हालत
Hina Khan Health Update : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान एक गंभीर बीमारी के वजह से रोजा नहीं रख पा रही हैं। हिना ने अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अजवा खजूर हाथ पर रखकर दिखाती हुई नजर आईं।
इस फोटो के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी इस गंभीर बीमारी के बारे में इतला देते हुए बताते हुए फैंस से इसका घरेलू इलाज भी पूछा है। आइए जानते हैं कि हिना खान को रमजान में ऐसा क्या हो गया कि उन्हें लोगों से मदद मांगनी पड़ी।

GERD से पीड़ित हैं हिना खान
हिना खान ने बताया है कि उन्हें गेस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) हैं और रोजा रखने से उनकी ये समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मैं गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स से परेशान हूं। अगर रमजान में रोजा रखूंगी तो ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। मॉम कहती हैं कि अजवा खजूर खाने से आराम मिलेगा।' इसके बाद हिना ने लिखा है, 'क्या आप लोग मुझे कोई घरेलू उपचार या नुस्खा बता सकते हैं। प्लीज कमेंट करके बताइए। DM ना करें वरना आपके सजेशन मुझे नहीं मिल पाएंगे।' हिना खान के इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार कमेंट करके उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
आइए जानते हैं कि गेस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज भला क्या बीमारी हैं और इसकी वजह और घर बैठे कैसे इसे ठीक कर सकते हैं।
क्या होती है गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स (GERD)
गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) में पेट में बनने वाले सिड फूड पाइप में जमा होने लगता है । यह एसिड फूड पाइप में लंबे समय तक रहने की वजह फूड पाइप से लीक कर जाते हैं। इससे खाना डाइजेस्ट होने में प्रॉब्लम आती है। जिसकी वजह से सीने में जलन और खट्टी डकार की समस्या रहती है। अगर लंबे समय तक GERD का इलाज नहीं किया गया तो यह अल्सर या कैंसर जैसी विकराल समस्या का रुप ले सकती हैं।

GERD होने की वजह
- शरीर में मोटापा बढ़ना
- मसालेदार खट्टा और फैट युक्त भोजन
- स्मोकिंग या एल्कोहल
- चाय, कॉफी, शराब या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करना
- प्रेग्नेंसी में GERD की ज्यादा दिक्कते होती हैं।
GERD लक्षण
- सीने में जलन या हार्ट बर्न
- खट्टी डकार
- ब्लोटिंग
- सूजन
- उल्टी या मतली की समस्या
- पेट में दर्द
घरेलू उपाय
गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज होने पर आप कुछ घरेलू उपाय अजमा सकते हैं। जिससे आपको राहत मिल सकती हैं।
- आधा कप खाने से पहले एलोवेरा जूस पीएं।
- एक गिलास पानी में एक चम्मच रॉ और बिना फिल्टर वाला ऑर्गेनिक एप्पल साइडर मिलाकर खाने से पहले ये बाद में पीएं। इससे भी काफी आराम मिलेगा।
- ऐसे फूड का ज्यादा सेवन करें जिसमें ग्लूटामाइन और एमिनो एसिड भरपूर हो। जैसे फ्रूट, अंडे और सब्जियां
- पपीते में पपाइन जैसे एंग्जाइम पाए जाते हैं जो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड को तोड़ने में मदद करता है।
- जिंक से भरपूर चीजें खाएं जैसे काजू, बींस और दही।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
