Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
टैटू के शौकीन हो जाएं सावधान! टैटू बनवाने से यूपी में 40 लोग हुए HIV पॉजिटिव, बनवाते हुए रहे अलर्ट
Can we Get HIV From a Tattoo : आजकल स्टाइलिश और सुंदर बनना कब सेहत पर भारी पड़ जाए इस बात का अंदाजा भी लगाया नहीं जा सकता है। अभी कुछ दिनों पहले एक मामला सामने आया था जहां अमेरिका में 3 महिलाओं को एक ही जगह से कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवाने से HIV संक्रमण हो गया। अब ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश में सामने आया है।
जहां यूपी के पूर्वांचल के 10 जिलों में 40 लोग टैटू बनवाने के बाद HIV संक्रमित हो गए । इसमें 26 ऐसे लोग थे, जिन्होंने सड़क किनारे टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट से टैटू बनवाया था। इस मामले को ध्यान रखते हुए जानने की कोशिश करते हैं कि टैटू बनवाते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं और गलत जगह से टैटू बनाने से क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं?

टैटू से कैसे हो सकता है एचआईवी (HIV after getting Tattoo)
टैटू से एचआईवी संक्रमण तब ही संभव है, जब टैटू बनाने के लिए संक्रमित सुइयों (Infected Niddles) का इस्तेमाल किया जाता है । दरअसल टैटू बनाने के लिए जिन सुईयों का इस्तेमाल किया जाता है वो काफी महंगी होती हैं। ऐसे में अनप्रोफेशनल टैटू आर्टिस्ट एक बार इस्तेमाल में लेने के बाद सुई को फेंकने की बजाय दूसरे व्यक्ति पर इस्तेमाल कर लेते हैं। अलग-अलग लोगों के शरीर में इस्तेमाल होने की वजह से सुई का HIV संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। सिर्फ HIV ही नहीं इन सुईयों के माध्यम से रक्त के जरिए फैलने वाले कई तरह का इंफेक्शन का डर रहता है।
टैटू इंक भी होता है खतरनाक
हेल्थलाइन के मुताबिक कुछ टैटू इंक में Azo नाम का केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी केमिकल का इस्तेमाल कार पेंट में भी होता है। वहीं कुछ टैटू इंक में कार्सिनोजेनिक केमिकल का इस्तेमाल भी होता है। जो कैंसर जैसी बीमारी का कारक होता है।
टैटू बनवाने से हो सकते हैं ये खतरा
- एलर्जी
- हेपेटाइटिसी बी और सी
- टिटनेस
- एचआईवी
टैटू बनवाते हुए इन बातों का रखें खास ख्याल
- सड़क किनारे वाले टैटू आर्टिस्ट से टैटू न बनवाएं।
- प्रोफेशनल और लाइसेंस धारक टैटू आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं।
- टैटू बनवाने से पहले नीडल और इंक की एक्सपायरी एक बार जरुर चैक करें।
- अपने सामने ही नया नीडल का पैकेट खुलवाएं।
- टैटू आर्टिस्ट ने ग्लव्स पहने है या नहीं, इस बात का ख्याल रखें।
- टैटू बनवाने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
