Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कोविड के 5 साल बाद चीन में नए वायरस ने फैलाई दहशत, क्या है HMPV और इसके खतरें?
HMPV Outbreak in china: कोरोना वायरस के पांच साल बाद, चीन में एक रहस्यमयी वायरस से तबाही की नई लहर उठ रही है। पहले भी कोरोना ने चीन समेत पूरी दुनिया में भय और विनाश का माहौल बनाया था। अब यह नया वायरस चीन को चपेट में ले रहा है, जिससे दुनियाभर में चिंता का माहौल हैं। इस नए वायरस को HMPV कहा जा रहा है।
चीन के सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि नए वायरस ने 18 देशों में 7,834 लोगों को संक्रमित कर दिया है, जिसमें 170 मौतें हुई हैं। चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कोरोना जैसे हालात बन गए हैं। अब इसके दो मामले सामने आ चुके है। बेंगलुरु में 8 महीने की बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई है। इसके बाद एक 3 माह के बच्चे में भी इस वायरस की पुष्टि हुई हैं।
कई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि यह वायरस कोरोना जितना खतरनाक हो सकता है। ऑनलाइन वीडियो में अस्पतालों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस और इससे बचने के उपाय?

HMPV क्या है?
ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस (HMPV) एक आरएनए वायरस है, जो न्युमोवायरिडे परिवार के मेटापन्यूमोवायरस क्लास से संबंधित है। इसे 2001 में डच शोधकर्ताओं ने खोजा था, जब वे श्वसन संक्रमण से पीड़ित बच्चों के नमूनों का अध्ययन कर रहे थे। यह वायरस छह दशकों से मौजूद है और सामान्य श्वसन रोगजनक के रूप में पूरी दुनिया में फैल चुका है। यह खांसने-छींकने से निकलने वाली बूंदों, संक्रमित लोगों के निकट संपर्क, और दूषित वातावरण से फैलता है।
चीनी सीडीसी के अनुसार, इसका संक्रमण काल 3-5 दिनों का होता है। यह वायरस सर्दी और वसंत में ज्यादा सक्रिय रहता है। इसकी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कमजोर होती है, जिससे बार-बार संक्रमण हो सकता है।
HMPV के लक्षण
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लक्षण कोरोना और सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं। इसमें बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, और सांस लेने में दिक्कत शामिल हैं। यह श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, बच्चों, और बुजुर्गों में गंभीर रूप ले सकता है।
HMPV से कैसे बचें
चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे अधिकारी सतर्क हो गए हैं। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ज्यादात्तर बच्चे और बुजुर्ग को अपनी चपेट में लेता है। इसी वजह से लोगों को मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। HMPV एक श्वसन संक्रमण पैदा करने वाला आरएनए वायरस है, जो खांसने-छींकने और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क से फैलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
