Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
COVID-19 और RSV से मिलते जुलते हैं HMPV के लक्षण, मगर बहुत अलग है ये बीमारियां, यहां जानें अंतर
Differences between HMPV vs RSV vs COVID-19: चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV का भारत में तीसरा केस अहमदाबाद में मिला है। अहमदाबाद के ऑरेंज हॉस्पिटल में 2 महीने के बच्चे को सर्दी और तेज बुखार के कारण 15 दिन पहले एडमिट किया गया। गंभीर हालत में उसे 5 दिन वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टर नीरव पटेल ने बताया कि कई जांचों के बाद HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई।
हालांकि सर्द मौसम में खांसी, जुकाम और बुखार होना नॉर्मल है। मगर बच्चों में लगातार खांसी, जुकाम और बुखार को हल्के में न लें, यह ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के भी लक्षण हो सकते हैं। कई लोग सामान्य खांसी जुकाम और HMPV और अंतर पता नहीं कर पाएंगे क्योंकि इस समय सांस से जुडी समस्याओं के लक्षण लगभग एक से होते हैं। ठंड के मौसम में RSV का भी खतरा बढ़ जाता है।

आइए हम आपकी कंफ्यूजन दूर करने के लिए आपको बता रहे हैं HMPV, RSV और कोविड-19 के बीच अंतर, ताकि आप इन सभी संक्रमण को मौसमी फ्लू समझकर टाल न दें।
HMPV क्या है?
HMPV (Human Metapneumovirus) एक RNA वायरस है, जो आमतौर पर श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है। इससे खांसी, गले में खराश, नाक बहना, और घरघराहट हो सकती है। यह वायरस ठंड के मौसम में अधिक सक्रिय होता है।
HMPV के लक्षण
HMPV डिजीज के सामान्य लक्षणों में खांसी, बुखार, गले में खराश और नाक बहना शामिल हैं। शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल संक्रमण जैसे दिखते हैं। यदि संक्रमण गंभीर हो जाए, तो निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों, छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह अधिक जोखिमपूर्ण हो सकता है।
HMPV का इलाज
- लक्षण आधारित उपचार: खांसी और बुखार के लिए दवाएं।
- गंभीर मामलों में ऑक्सीजन थेरेपी की जरूरत हो सकती है।
- कोई विशिष्ट एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है।
RSV क्या है?
आरएसवी (Respiratory Syncytial Virus) एक श्वसन वायरस है, जो मुख्य रूप से लंग्स को प्रभावित करता है। इसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन कभी-कभी यह गंभीर रूप ले सकता है। यह वायरस आमतौर पर बच्चों को संक्रमित करता है, लेकिन वयस्कों में भी इसके मामले सामने आते हैं। यदि समय पर इलाज न किया जाए, तो यह लंग्स को नुकसान पहुंचा सकता है और निमोनिया का कारण बन सकता है।
लक्षण
- लगातार खांसी
- जुकाम
- हल्का बुखार
- बुखार उतरने के बाद भी खांसी
बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि खांसी-जुकाम या बुखार लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें और खुद से इलाज करने से बचें। समय पर उपचार आवश्यक है।
RSV का इलाज
- हल्के मामलों में घरेलू उपचार जैसे आराम और तरल पदार्थ।
- गंभीर मामलों में अस्पताल में ऑक्सीजन थेरेपी और वेंटिलेशन की मदद ली जाती है।
- Palivizumab नामक एंटीबॉडी गंभीर मामलों के लिए उपयोगी हो सकती है।
कोविड-19 क्या है?
कोविड-19 (COVID-19) एक संक्रामक रोग है, जो SARS-CoV-2 नामक कोरोनावायरस के कारण होता है। यह पहली बार 2019 में चीन के वुहान में पहचाना गया और पूरी दुनिया में महामारी का कारण बना। यह मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने से निकलने वाली बूंदों के माध्यम से फैलता है।
कोविड-19 के लक्षण
कोविड-19 के लक्षण हल्के से गंभीर हो सकते हैं, जो व्यक्ति की प्रतिरक्षा और संक्रमण की गंभीरता पर निर्भर करते हैं।
-बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, थकान।
- स्वाद या गंध का जाना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, नाक बंद होना।
- सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, ऑक्सीजन स्तर में गिरावट।
अगर लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मास्क पहनना, हाथ धोना और टीकाकरण संक्रमण से बचने के प्रभावी उपाय हैं।
COVID-19 का इलाज
- हल्के मामलों में सेल्फ-आइसोलेशन, आराम और दवाएं।
- गंभीर मामलों में ऑक्सीजन सपोर्ट, एंटीवायरल दवाएं (जैसे रेमडेसिविर), और ICU सपोर्ट।
- COVID-19 संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध है।
HMPV, COVID-19 और RSV में समानताएं
श्वसन तंत्र पर प्रभाव: तीनों बीमारियों के वायरस मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं, जिससे खांसी, बुखार, गले में खराश, घरघराहट और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं।
संक्रमण का तरीका: तीनों वायरस संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकलने वाली बूंदों के माध्यम से, या दूषित सतहों को छूने के बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने से फैलते हैं।
संवेदनशील समूह: बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग तीनों वायरस से अधिक प्रभावित होते हैं।
रोकथाम के उपाय: हाथों की स्वच्छता, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना दोनों वायरस के संक्रमण से बचने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
HMPV, RSV और COVID-19 में मुख्य अंतर
फैलाव: HMPV और RSV मौसमी होते हैं, जबकि COVID-19 सालभर फैलता है।
गंभीरता: RSV और HMPV बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में गंभीर हो सकते हैं, जबकि COVID-19 सभी आयु वर्ग में घातक हो सकता है।
इलाज : COVID-19 के लिए वैक्सीन उपलब्ध है, जबकि HMPV और RSV का इलाज मुख्य रूप से लक्षण आधारित है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
