Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Holi: होली खेलते समय ओरल हेल्थ को न करें इग्नोर, दांतों में हो सकती है सड़न

रंगों का त्योहार होली आ गया है, हर जगह होली की धूम मची हुई है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस हर जगह लोग अपने दोस्तो और करीबियों को होली के रंग में रंग रहे हैं। होली पर हम कई तरह की सावधानी रखने की जरूरत होती है। लेकिन अगर सही देखभाल न की जाए तो यह कुछ ओरल हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में होली के समय अपने ओरल हेल्थ का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. दांतों में लगाए तेल
होली के रंग हमारे दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में आप होली खेलने से पहले अपने शरीर के साथ दांतों पर भी तेल जरूर लगाएं। आप दांतों पर नारियल का तेल या अन्य कोई तेल लगा सकते हैं। ताकि आपके दांत होली के गुलाल से पहुंचने वाले नुकसान से बच सकें।

2. खूब पानी पिएं
होली खेलने के दौरान बार-बार हम धूप के संपर्क में आते हैं, जिस कारण हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप बार-बार पानी पिएं। लेकिन होली खेलने के दौरान पानी पीते समय सबसे पहले कुल्ला जरूर करें। ताकि आपके मुंह के अंदर गए रंग बाहर निकल सकें।

3. ज्यादा मीठा खाने से बचें
होली मिठाइयों का त्योहार है, इस दौरान लोग गुझिया, पुआ जैसे अन्य मिठाई जमकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको ज्यादा चीनी खाने से बचना चाहिए। ज्यादा मिठाई खाने से आपके दांतों में सड़न हो सकती है।

4. दांतों को अच्छी तरह करें ब्रश
होली खेलने के बाद आप अपने दांतों को अच्छी तरह ब्रश करना बिल्कुल न भूलें। होली के रंग आपके मुंह में चले जाते हैं जो आपके दांत और मुंह दोनों के लिए हानिकारक होता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications