Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Holi First Aid: अगर आंख या मुंह में चला जाए होली का सिंथेटिक कलर तो क्या होगा? बरतें ये सावधानियां
होली रंगो का त्योहार इस दिन हर कोई एक दूसरे को रंगने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। अगर ऐसे में होली खेलते हुए गलती से रंग आंख, कान या मुंह में जाने का डर रहता है। आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादात्तर रंग केमिकल युक्त होते हैं ऐसे में आंखों या मुंह के जरिए ये रंग पेट में चला जाए तो सेहत को नुकसान पहुंचने का पूरा डर रहता है।
इसलिए एक्सपर्ट हमेशा होली खेलते वक्त कान, आंख और मुंह की सेफ्टी का खास ख्याल रखने की हिदायत देते हैं। चलिए जानते हैं कि अगर गलती से होली के रंग मुंह में चला जाए तो शरीर में क्या होता है और तुरंत क्या उपाय करने चाहिए।

कान में रंग चला जाए तो क्या करें
अगर होली खेलते हुए सिंथेटिक रंग कान में चला जाए तो इससे ईयर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। होली खेलते सूखा रंग कान में चला जाए तो तुरंत कान को नीचे की ओर लेकर आराम से झटके इससे रंग बाहर आ जाएगा। इसके अलावा सूती कपड़े या ईयरबड से भी रंग को निकालकर साफ कर सकते हैं। अगर आपको कान में दर्द या जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
आंख में होली का रंग चला जाए
होली खेलते वक्त ये भूल जाते हैं कि कलर गलती से आंखों में जा सकता है। आंखों में होली का रंग जाना किसी खतरनाक सपने से कम नहीं हो सकता है। क्योंकि इनकी वजह से जलन, खुजली या इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। केमिकल युक्त रंगों से आंखों का कॉर्निया डैमेज हो सकता है। कंजंक्टिवाइटिस होने का डर रहता है।
अगर गलती से आंखों में होली का कलर चला जाए तो उसे तुरंत ठंडे पानी से धोना चाहिए। ठंडे पानी की छींटे मारने के बाद भी जलन हो रही हो तो डॉक्टर से पूछकर आई ड्रॉप इस्तेमाल में लें। ध्यान रहे कि आंखों में अगर कलर चला जाए तो भूल से भी न मसलें इस वजह से आंखों में खुजली या जलन और बढ़ सकती है। सावधानी के लिए होली खेलते हुए ग्लासेस पहनें।
मुंह में चला जाए तो क्या करें?
होली में आजकल कई तरह के खतरनाक रसायन का इस्तेमाल होता है। अगर गलती से मुंह में चला जाए तो मुंह का स्वाद तो चला जाता है। साथ ही पेट से जुड़ी दिक्कते बढ़ सकती हे। मुंह में होली का रंग दो तरह से शरीर में घुस सकता है एक तो होली खेलते हुए या होली से रंगों हाथों से कुछ खाते या पीते हुए। इसलिए इस बात का ज्यादा ध्यान रखना बेहद जरुरी है। होली खेलने के बाद हाथ अच्छे से वॉश करें इसके बाद ही कुछ खाएं। इसके अलावा अगर मुंह में रंग चला जाए तो अच्छे से कुल्ला और गरारे करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
