Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Holi Tips : अगर होली खेलते-खेलते गलती से चला जाए आंखों में कलर, तो तुरंत करें ये 3 काम
How to Protect Eyes From Holi Colors : होली के रंगों में मस्ती का मजा तब खराब हो जाता है जब रंग आंखों में चला जाता है। होली के दौरान उपयोग किए जाने वाले रंगों में कई बार हानिकारक केमिकल होते हैं, जो आंखों में जलन, लालिमा और सूजन पैदा कर सकते हैं।
ऐसे में सही समय पर सही कदम उठाने से आंखों को नुकसान से बचाया जा सकता है। साकेत अस्पताल के सीनियर फिजिशियन प्रवीण मंगलूनिया बताते है कि अगर होली खेलते-खेलते गलती से रंग आंखों में चला जाए तो घबराने की बजाय तुरंत ये 3 काम करें।

1. आंखों को साफ पानी से धोएं
अगर आंखों में रंग चला जाए तो सबसे पहला और सबसे जरूरी काम है कि आंखों को ठंडे और साफ पानी से धोएं।
- किसी भी स्थिति में आंखों को रगड़ें नहीं, क्योंकि इससे जलन और बढ़ सकती है।
- आंखों को 10-15 मिनट तक ताजे पानी से धोएं।
- बेहतर होगा कि साफ और फिल्टर्ड पानी का उपयोग करें।
- अगर घर में आई वॉश या स्टरलाइज्ड वॉटर (बोतलबंद साफ पानी) उपलब्ध हो, तो उसका इस्तेमाल करें।
2. गुलाब जल या आई ड्रॉप डालें
- पानी से धोने के बाद अगर आंखों में जलन बनी रहे, तो गुलाब जल की कुछ बूंदें या डॉक्टर द्वारा सुझाई गई आई ड्रॉप डालें।
- गुलाब जल में प्राकृतिक ठंडक होती है, जो आंखों की जलन को कम करने में मदद करता है।
- अगर आंखों में ज्यादा खुजली या दर्द हो रहा है तो डॉक्टर द्वारा दी गई लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
3. आंखों को आराम दें और डॉक्टर से संपर्क करें
अगर पानी से धोने और गुलाब जल डालने के बाद भी जलन, सूजन या धुंधला दिखना जारी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से बचें।
- कुछ समय के लिए आंखों को बंद रखें और आराम दें।
- ठंडी पट्टी (कोल्ड कंप्रेस) रखने से भी जलन और सूजन में राहत मिल सकती है।
- अगर आंखों में बहुत अधिक परेशानी हो रही है, तो किसी नेत्र विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लें।
सावधानी रखें, सुरक्षित होली खेलें
होली खेलने से पहले आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस या चश्मा पहनें और हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें। रंगों से खेलने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं और अगर कोई असुविधा हो तो लापरवाही न करें। सही देखभाल से होली का मजा बिना किसी परेशानी के लिया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
