Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम क्या है और वैकेशन से इस बीमारी का क्या है ताल्लुक, जानें यहां
Holiday heart syndrome : क्रिसमस से न्यू ईयर तक पार्टी और सेलिब्रेशन का माहौल होता है। इस दौरान ड्रिंक्स और नमक से भरपूर स्नैक्स का सेवन आम बात है। खासकर अगर आप दोस्तों के साथ वेकेशन पर हैं, तो इनका सेवन अनियंत्रित हो सकता है।
क्या आप जानते हैं कि ड्रिंक के साथ ज्यादा नमक वाले स्नैक्स खाना आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकता है? इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या को हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम कहा जाता है। इसका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह समस्या अक्सर छुट्टियों और उत्सवों के दौरान अधिक शराब पीने के कारण देखी जाती है।
इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह दिल का दौरा, स्ट्रोक, और कार्डियोमायोपैथी (हृदय की मांसपेशियों का बढ़ना) जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। यह स्थिति आमतौर पर अत्यधिक शराब के सेवन के बाद अनियमित दिल की धड़कन या धड़कन बढ़ने के रूप में प्रकट होती है।

कब होती है ये बीमारी ज्यादात्तर
यह बीमारी छुट्टियों के दौरान, खासकर थैंक्सगिविंग से नए साल तक, अधिक आम है। हालांकि, यह किसी भी समय हो सकती है। हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम किसी को भी हो सकता है, लेकिन यह दिल की मौजूदा समस्याओं वाले व्यक्तियों में अधिक जोखिम पैदा करता है। इस बीमारी में त्योहारों के पेय और नमकीन स्नैक्स में मौजूद नमक व अल्कोहल अनियमित दिल की धड़कन का कारण बन सकते हैं।
हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम के लक्षण
- हृदय की तेज़ धड़कन (पैल्पिटेशन)
- सीने में दर्द या असुविधा
- सांस लेने में कठिनाई
- चक्कर आना या कमजोरी
कारण
- शराब का अत्यधिक सेवन
- तनाव और अपर्याप्त नींद
- अत्यधिक कैफीन या ऊर्जा पेय का सेवन
बचाव और उपचार
शराब की मात्रा कम करें: अत्यधिक शराब पीने से बचें, विशेष रूप से उत्सवों के दौरान।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: नियमित व्यायाम और संतुलित आहार।
चिकित्सकीय सहायता लें: अगर लक्षण गंभीर हों, तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें।
इस समस्या का आमतौर पर सही समय पर इलाज करने से दिल को स्थायी नुकसान नहीं होता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
