Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
कभी मां नहीं बन पाएंगीं सेलेना गोमेज, एक साथ कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं हॉलीवुड सिंगर
Selena Gomez News: इंटरनेशनल स्टार सेलेना गोमेज ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो कभी मां नहीं बन सकतीं। सेलेना की मानें तो इस खबर ने उन्हें बुरी तरह तोड़कर रख दिया, इस वजह से वो कई दिनों तक सदमे में रही।
सेलेना ने बताया कि भविष्य में वो सरोगेसी से बच्चा पैदा करेंगी या फिर किसी अनाथ बच्चे को गोद लेंगी। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी वजह है, जिसके कारण वो बच्चा पैदा नहीं कर सकती हैं!

इस बीमारी से जूझ रही हैं सेलेना
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि 'मुझे कई ऐसी बीमारियां हैं, जो मेरे और बच्चे दोनों के जीवन को खतरे में डाल सकती हैं। सेलेना लंबे समय से 'ल्यूपस' (Lupus) नाम की बीमारी से जूझ रही हैं और इस बारे में खुलकर बात भी करती हैं। इस बीमारी के बारे में उन्हें 2013 में पता चला था। ये एक ऐसी ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही टिश्यूज पर हमला करता है। इसके कारण यह जिस भी हिस्से के टिश्यू को नुकसान पहुंचाता है, वहां सूजन होने लगती है। इसकी वजह से दिमाग, किडनी, हार्ट, त्वचा और दूसरे अंग भी प्रभावित हो सकते हैं।
ल्यूपस के लक्षण
ल्यूपस डिजीज का सबसे साधारण लक्षण है, गालों और नाक के ऊपर तितली के आकार में रैश, जो अक्सर धूप में जाने के बाद नजर आने शुरू हो जाते हैं। इसके अन्य लक्षण हैं-
- थकान
- बुखार
- जोड़ों में अकड़न, सूजन और दर्द
- सांस लेने में तकलीफ
- सीने में दर्द
- सिर दर्द
- कंफ्यूजन और भूल जाना
- चेहरे और हाथ-पैरों में सूजन
- रैशेज
- ठंड लगने पर या तनाव में हाथ-पैरों की उंगलियां सफेद या नीली होना
हो सकती हैं ये दिक्कतें
ल्यूपस की बीमारी के वजह से व्यक्ति के दिमाग और सेंट्रल नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है। क चक्कर आना, सिर दर्द, बिहेवियर में बदलाव, ठीक से दिखाई न देना, स्ट्रोक और सीजर जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इस बीमारी के वजह से याददाश्त से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस बीमारी के वजह से फेंफड़ों में सूजन और सांस लेने में काफी तकलीफ हो सकती है। जो लंग्स में ब्लीडिंग और निमोनिया भी हो सकता है। ल्यूपस डिजीज की वजह से किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण किडनी डैमेज से लेकर किडनी फेलियर तक की संभावना रहती है।
किडनी ट्रांसप्लांट और बाइपोलर डिसऑर्डर से भी गुजर चुकी हैं सेलेना
साल 2017 में 'ल्यूपस' के कॉम्प्लिकेशन के कारण ही सेलेना का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उन्होंने मेंटल प्रॉब्लम बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में भी खुलासा किया था। उनकी डॉक्युमेंट्री 'माई माइंड एंड मी' में इस बारे में दिखाया गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
