Latest Updates
-
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम
Home Remedies For Bloating: कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने (ब्लोटिंग), गैस या भारीपन की शिकायत रहती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा खाना, बहुत जल्दी खाना, तला-भुना या मसालेदार भोजन की वजह से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों को कुछ खास चीजें खाने के बाद भी ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। ऐसे में, कई लोग इससे राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो पेट फूलने राहत देने में मदद कर सकते हैं।

सौंफ और मिश्री
अगर आप खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं, तो भोजन के बाद सौंफ का मिश्री का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सौंफ और मिश्री को पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। भोजन के बाद सौंफ चबाने से मुंह की ताजगी भी बनी रहती है। हालांकि, अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं, तो मिश्री का सेवन करने से बचें।
हरी इलायची
हरी इलायची सिर्फ खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं होती। इसे भोजन के बाद चबाने से मुंह की दुर्गंध कम करने में मदद मिल सकती है। यह भोजन के बाद होने वाली गैस और भारीपन में भी राहत दिला सकती है। आप चाहें तो इलायची को सीधेतौर पर खा सकते हैं या इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं।
अजवाइन का पानी
पेट फूलने और गैस की परेशानी में अजवाइन का इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जाता रहा है। इसके लिए थोड़ी अजवाइन को पानी में उबालकर गुनगुना होने पर पिया जा सकता है। यह पेट फूलने और दर्द से जल्द राहत दिला सकता है।
अदरक की चाय
अदरक का इस्तेमाल भी पाचन से जुड़ी परेशानियों में घरेलू उपचार किया जाता है। अगर खाना खाने के बाद आपको ब्लोटिंग होती है, तो आप अदरक वाली चाय पी सकते हैं। यह डायजेशन को बेहतर करने और पेट की गैस को बाहर निकालने में मददगार होती है।
खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें
अगर खाना खाने के बाद आपका पेट फूलता है, तो तुरंत लेटने के बजाय 10 से 15 मिनट हल्की वॉक करें। हल्की शारीरिक गतिविधि पाचन प्रक्रिया में मदद कर सकती है, जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
