Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Mouth Ulcers : गर्मी की वजह से मुंह में निकलने लगे छाले, ये उपाय दिलाएंगे ठंडक भरी राहत
गर्मी में अक्सर लोगों को मुंह में छाला निकलने यानि अल्सर होने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। मुंह में छाले होने के कारण आप सही से बात भी नहीं कर पाते हैं। इतना ही नहीं कुछ भी खाने या पीने में भी बहुत दिक्कत होती है। गर्मी के मौसम में अक्सर पेट खराब होने के कारण, ज्यादा मसालेदार खाने से या अन्य कारणों से भी मुंह में छाले हो सकते हैं। ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाकर मुंह के छालों को ठीक कर सकते हैं।

मुंह के छाले ठीक करने के टिप्स
1. ओरल हाइजीन का रखें ख्याल
मुंह में होने वाले छालों से बचने के लिए आप अपने दांतों को मुलायम-ब्रिसल वाले टूथब्रश से धीरे से ब्रश करें और अपने मुंह को साफ और बैक्टीरिया से मुक्त रखने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करें। खाना खाने के बाद माउथवॉश से अपना मुंह साफ करें ताकि दांतों में फंसे किसी भी खाने को निकलने में परेशानी न हो और आप अल्सर की समस्या से बच सकें।
2. ट्रिगर फूड्स से बचें
एसीडिक और मसालेदार खाने मुंह के छालों को और खराब कर सकते हैं। अगर आपके मुंह में अल्सर की समस्या है तो इसके ठीक होने तक खट्टे फल, टमाटर, कॉफी, चॉकलेट और मसालेदार खाना खाने को सीमित करें या उसे खाने से परहेज करें।
3. हाइड्रेटेड रहें
गर्मी के मौसम में अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं। डिहाइड्रेशन भी मुंह के छालों को बढ़ा सकता है, इसलिए पूरे दिन तरल पदार्थ पीना जरूरी है।
4. बर्फ या कोल्ड कंप्रेस लगाएं
मुंह के छालों में दर्द से राहत और सूजन को कम करने के लिए, कुछ मिनटों के लिए अल्सर पर सीधे आइस क्यूब या कोल्ड कंप्रेस लगाएं।
5. मुंह में जलन पैदा करने वाले पदार्थों से करें परहेज
तम्बाकू उत्पादों, अल्कोहल वाले माउथवॉश और सोडियम लॉरिल सल्फेट वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि ये आपके अल्सर को और परेशान कर सकते हैं।
6. नेचुरल इलाज करें
कुछ नेचुरल इलाज मुंह के छालों को शांत करने में मदद कर सकते हैं। इनमें नमक के पानी का घोल या बेकिंग सोडा को गर्म पानी में मिलाकर कुल्ला करना शामिल है। एलोवेरा जेल या नारियल का तेल सीधे अल्सर पर लगाने से भी राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
