Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Home Remedies For Madhumakhi Bite : मधुमक्खी ने मार दिया डंक, दर्द से राहत के लिए अपनाएं यह 5 देसी नुस्खे
Madhumakhi ke katne par sujan ka ilaj : जब मधुमक्खी काट लेती हैं, तो शरीर के उस हिस्से पर सूजन आ जाती हैं। ये मधुमक्खियां जितने मीठे शहद में रहती हैं इनका डंक उतना ही जहरीला होता है। इस डंक को अगर समय से नहीं निकाला गया तो जहर पूरे शरीर में फैल सकता है।
अगर आपको कभी मधुमक्खी काट लें, तो इसका इलाज घर पर भी कर सकते हैं। आइए जानें मधुमक्खी के डंक मारने पर किस तरह के घरेलू उपाय काम आ सकते हैं?

मधुमक्खी डंक मारती क्यों है?
मधुमक्खी हो या दूसरे कीट इनमें से ज्यादातर नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि खुद को बचाने के लिए डंक मारते हैं या काटते हैं।
डंक को जितना जल्दी हो सके निकाल दें
मधुमक्खी के डंक को जितनी जल्दी हो सके निकाल दे, इससे ज़हर का असर कुछ कम हो जाता है। डंक निकालने के बाद प्रभावित जगह को एंटीसेप्टिक साबुन से धो लें। उसके बाद पोंछकर एंटीसेप्टिक क्रीम भी लगा लें।
आइस पैक लगाएं
मधुमक्खी ने जहां काटा है उस जगह पर तुरंत बर्फ या आइस पैक लगाएं। पैक न हो तो कॉटन के कपड़े में बर्फ के क्यूब रख कर लगाएं। कुछ देर तक बर्फ को वहीं रहने दें। जरूरत पड़ने पर ये प्रक्रिया कुछ देर बाद दोबारा कर सकते हैं।
एलोवेराजेल
एलोवेरा जेल भी डंक की वजह से होने वाली खुजली, दर्द और सूजन से राहत पहुंचा सकता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण डंक की जगह पर राहत पहुंचाते हैं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा अल्कलाइन होता है। जो जहर के असर को कम करने में मदद करता है। इसे अफेक्टेड जगह पर लगाने से दर्द, खुजली और सूजन में आराम मिलती है।
शहद
मधुमक्खी के काटने या डंक मारने पर शहद यूज कर सकते हैं। इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन को फैलने नहीं देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
