Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मानसून में गले के इंफेक्शन ने निकाल दी है जान, तो अपनाएं ये देसी तरीके
मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में लोगों को तरह-तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा पाचन तंत्र और गला ही प्रभावित होता है। अक्सर लोग इस मौसम में गले में दर्द या इंफेक्शन की शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि इस मौसम में ह्यूमिडिटी लेवल बढ़ जाता है, जिसके चलते बैक्टीरिया काफी तेजी से पनपते हैं। अमूमन बीमार होने की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन इसके अलावा, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आपको जल्द राहत मिल सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो मानसून में गले के संक्रमण व दर्द से आपको काफी आराम दिला सकते हैं-

नमक के पानी से करें गरारे
यह एक बेहद ही आसान लेकिन प्रभावी तरीका है। अगर आपको गले में इंफेक्शन या दर्द का सामना करना पड़ रहा है तो आप एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। इस पानी से गरारे करें। आप दिन में तीन से चार बार गरारे अवश्य करें। इससे आपको पहली बार में ही फर्क महसूस होगा। नमक का पानी सूजन को कम करने और गले में बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है। जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है।
लें शहद और अदरक की चाय
गले में दर्द व इंफेक्शन होने की स्थिति में अदरक का सेवन करना काफी लाभकारी माना गया है। अदरक में एंटी-इन्फ्लमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं, शहद आपके गले को काफी आराम पहुंचा सकता है। आप जल्द राहत पाने के लिए एक कप पानी में अदरक डालकर पकाएं। इस पानी को छानकर एक चम्मच शहद मिलाएं और उसका सेवन करें।
लें भाप
भाप सिर्फ जुकाम होने पर ही नहीं, बल्कि गला खराब होने या फिर उसमें दर्द होने पर लेने से भी लाभ मिलता है। इससे गले को आराम मिलता है और कंजेशन से राहत मिलती है। आप पानी में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे मिक्स करें और फिर इस पानी से भाप लें। आपको यकीनन काफी राहत मिलेगी।
पीएं हल्दी वाला दूध
हल्दी के दूध को गोल्डन मिल्क यूं ही नहीं कहा जाता है। गले में इंफेक्शन होने पर भी हल्दी के दूध का सेवन करना काफी अच्छा रहता है। दरअसल, हल्दी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो गले के संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं। आप एक कप गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और सोने से पहले इसे पिएं।
लें मेथी का पानी
मेथी को लोग वजन कम करने के लिए अच्छा मानते हैं, जबकि यह गले के दर्द व इंफेक्शन को दूर करने में भी मददगार हो सकता है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच मेथी के बीज डालकर उबालें। अब इस पानी को ठंडा होने दें। जब वह हल्का गुनगुना हो, तब इस पानी को छानकर उससे गरारे करें। आप मेथी के पानी की तरह ही लौंग का पानी भी तैयार कर सकते हैं और इससे गरारे कर सकते हैं। दरअसल, लौंग में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपको काफी आराम दिलाती हैं।
लें तुलसी का पानी
तुलसी को अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। अगर किसी को गले में इंफेक्शन है तो ऐसे में तुलसी का पानी पीना उसके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए तुलसी के कुछ पत्तों को साफ करके पानी में उबालें। इस पानी का सेवन पूरा दिन थोड़ा-थोड़ा करके करें। तुलसी का पानी सिर्फ गले के इंफेक्शन को ही कम नहीं करता है, बल्कि अगर किसी को इंफेक्शन के साथ-साथ बुखार है तो उसे भी इस पानी को पीने से लाभ मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
