Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गले के पास अलाईयों ने कर दी है हालत खराब, तो फिर फटाफट कीजिए इसका उपचार
गर्मी के मौसम में हर कोई पसीने और इसके कारण होने वाले घमौरी से परेशान हो जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में बड़ों से लेकर बच्चों को घमौरी होना बहुत आम बात है। घमौरी एक तरह की स्किन संबंधी समस्या है जो गर्मी के मौसम में हो पसीने और हीट के कारण होती है।
घमौरी होने पर आपकी स्किन पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। ये दाने आपके गर्दन, छाती के ऊपरी हिस्से, कमर, स्तनों के नीचे और कोहनी के बीच ज्यादा होते हैं। यह आमतौर पर पसीने के एक स्थान पर रुकने के कारण होते हैं। जिसमें आपको बहुत ज्यादा जलन, खुजली, महसूस हो सकती है। ऐसे में आप घर पर इन उपायों से घमौरी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

घमौरी के लिए घरेलू उपचार
1. दलिया और दही का पेस्ट
सामग्री -
* दलिया - 1/2 कप
* दही - 1/4 कप
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. घमौरी के लिए पेस्ट बनाने के लिए एक ब्लेंडर की मदद से दलिया को पीसकर पाउडर बना ले।
2. इसके बाद एक कटोरी में दलिया पाउडर, दही और शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
3. इस पेस्ट को अपने घमौरी वाले जगह पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें
4. जब पेस्ट सूख जाएं तो इसे ठंडे पानी से धो लें और धीरे से स्किन को ड्राई कर लें।
5. इस पेस्ट को रोजाना अपने घमौरी वाले स्थान पर लगाएं जब तक आपकी घमौरी ठीक न हो जाएं
2. ककड़ी और पुदीना स्प्रे:
सामग्री :
* खीरा - 1
* ताज़े पुदीने के पत्ते - मुट्ठी भर
* आसुत जल - 1 कप
बनाने की विधि :
1. खीरा और पुदीना का ठंडा स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. इसके बाद एक ब्लेंडर में खीरे के टुकड़े, ताज़े पुदीने के पत्ते और आसुत जल मिलाएं।
3. इस मिश्रण को ब्लेंडर में तब तक ब्लेंड करें जब तक आपके पास एक हल्का पेस्ट न तैयार हो जाएं।
4. फिर इसे छलनी की मदद से छानकर पानी को अलग कर लें।
5. अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में डालें और कम से कम एक घंटे के लिए फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें।
6. इस स्प्रे को अपने घमौरी वाले एरिया पर लगाएं।
ये प्राकृतिक उपचार हीट रैश के लक्षणों को शांत करने और कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर स्थिति बनी रहती है या बिगड़ जाती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
