Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पेट के कीड़े मारने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, बिना दवा के तुरंत मिलेगी राहत
Home Remedies For Stomach Worms: अक्सर आपने देखा होगा कि छोटे बच्चों के पेट में कीड़े (Stomach Worms) की समस्या हो जाती है, जिसके कारण वे अक्सर पेट में दर्द की शिकायत करते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं की पेट में कीड़ों की समस्या केवल बच्चे को ही होती है, बल्कि यह बड़े लोगों को भी परेशान कर सकती है। आपको बता दें कि पेट में कीड़े अधिकतर आंतो की दीवार पर होते हैं। पेट में कीड़े होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे बहुत ज्यादा मीठा खाना, शरीर में पोषण की कमी, गंदा पानी पीना, कच्चा मांस खाना और साफ-सफाई का ध्यान न रखना।

पेट में कीड़े होने पर पेट में तेज दर्द होना, गुदा में खुजली होना, भूख न लगना, वजन कम होना और थकान जैसे लक्षण (Stomach Worms Symptoms) दिखाई देते हैं। अक्सर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पेट के कीड़े मारने वाली दवाई का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। तो जानते हैं पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से (Pet Ke Kide Marne Ke Gharelu Upay) -
कच्चा पपीता
पेट के कीड़ों को मारने के लिए कच्चे पपीते का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच कच्चे पपीते का रस और एक चम्मच शहद को मिलकर खाली पेट पिएं। एक सप्ताह तक लगातार इसका सेवन से आपके पेट के कीड़े की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अजवाइन
अजवाइन और गुड़ का कॉम्बिनेशन पेट के कीड़ों का इलाज करने के लिए प्रभावी साबित हो सकता है। इसके लिए अजवाइन को पीसकर पाउडर बना लें और गुड़ को लिक्विड फॉर्म में रखें। इसके बाद अजवाइन के पाउडर को गुड़ में मिला लें और इससे छोटी-छोटी गोली बना लें। इन गोलियों को 2-2 सुबह खाली पेट लें और उसके बाद 20 मिनट तक आपको कुछ नहीं खाना है। 5 से 7 दिन तक इस उपाय को करने से पेट में कीड़े की समस्या को दूर किया जा सकता है।
लहसुन
पेट में कीड़े की समस्या से छटकारा पाने के लिए लहसुन का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के कीड़ों का खात्मा करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1 से 2 लहसुन की कली को चबाकर खाएं। एक सप्ताह तक लगातार इस उपाय को करने से आप पेट के कीड़ों की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
नीम
पेट के कीड़ों के इलाज के लिए नीम एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले औषधीय तत्व पेट के कीड़ों को मारने में मदद करते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट 5-6 नीम की पत्तियां पीसकर शहद के साथ लें। इसके सेवन से पेट के कीड़े मल के रस्ते शरीर से बाहर निकल जाएंगे।
नारियल
पेट में कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, नारियल में पाए जाने वाले तत्व कीड़ों को शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सुबह नाश्ते में एक चम्मच नारियल का तेल या कसा हुआ नारियल का सेवन करें। इससे पेट को साफ रखने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
