Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद
World No Tobacco Day 2026: हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार तंबाकू का सेवन दुनिया भर में लाखों लोगों की समय से पहले मौत का कारण बनता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों की लत से छुटकारा नहीं पा पाते। निकोटिन की लत छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन सही रणनीति, स्वस्थ जीवनशैली और कुछ प्रभावी उपायों की मदद से इस आदत पर काबू पाया जा सकता है। आइए, आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके, जो धूम्रपान छोड़ने में आपकी मदद सकते हैं -

काली मिर्च
कुछ रिसर्च में पाया गया है कि काली मिर्च की सुगंध धूम्रपान की इच्छा को कम करने में सहायक हो सकती है। जब सिगरेट पीने की तलब महसूस हो, तो काली मिर्च की खुशबू लेना या इसका सीमित उपयोग करना मन को दूसरी ओर केंद्रित करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे पूरी तरह इलाज नहीं माना जाता, लेकिन यह आदत छोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए सहायक उपाय बन सकता है।
मुलेठी
मुलेठी का स्वाद और चबाने की आदत कई लोगों में सिगरेट की इच्छा को कम करने में मदद कर सकती है। जब धूम्रपान की तलब बढ़े, तो मुलेठी का छोटा टुकड़ा चबाना एक विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, मुलेठी गले को आराम पहुंचाने और मुंह को व्यस्त रखने का भी काम करती है, जिससे बार-बार सिगरेट पीने की इच्छा कम हो सकती है।
दालचीनी
धूम्रपान छोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए दालचीनी भी उपयोगी मानी जाती है। इसकी तेज खुशबू और अलग स्वाद सिगरेट की चाह को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी की स्टिक को मुंह में रखकर चूस सकते हैं या इसकी हल्की चाय बनाकर पी सकते हैं।
शहद
शहद भी स्मोकिंग की लत को छुड़ाने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, शहद में विटामिन, प्रोटीन और मिनरल होते हैं, जो सिगरेट की तलब को कम करने में मददगार हो सकते हैं। स्मोकिंग की आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोज एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पिएं।
खानपान में बदलाव भी है जरूरी
सिर्फ घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि सही डाइट भी धूम्रपान छोड़ने में अहम भूमिका निभा सकती है। ताजे फल, हरी सब्जियां, सलाद और पौष्टिक खाद्य पदार्थ शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ निकोटिन की तलब को कम करने में मदद कर सकते हैं। संतुलित आहार अपनाने से शरीर और दिमाग दोनों बेहतर महसूस करते हैं, जिससे स्मोकिंग छोड़ने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
