Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सोते हुए कानों में घुस जाएं कनखजूरा, तो बिना रुके तुरंत करें ये 4 काम
Kankhajura kaan se kaise nikalne ke upay: बारिश के दिनों में घरों में कनखजूरे का घुसना बहुत ही सामान्य सी बात है। बरसात के दिनों में लेकिन कई बार होता है जब लोग कनखजूरा जैसे जहरीले जीव का निशाना बन जाते हैं। ऐसे में ये जरूर जानना चाहिए कि इन जीवों से बच्चों की सुरक्षा कैसे की जाए।
आपने कई लोगों से सुना होगा कि ये सोते हुए व्यक्ति को काट लेता है या फिर कान में घुस जाता है। अगर किसी दिन दुर्भाग्य वश कनखजूरा आपको काट लें या आपके कान में घुस जाएं तो ये घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।

कान में कनखजूरा घुस जाए तो क्या करें
अगर कनखजूरा किसी इंसान को काट लेता है तो उससे किसी इंसान की जान नहीं जाती है। इसके काटने से ऑक्सीजन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसकी वजह से उस व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है और असहनीय दर्द होता है। हालांकि इसके काटने से डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए।
1. कनखजूरा कान में घुस जाए तो तुरंत पानी में सेंधा नमक मिलाकर उसका घोल कान में डालें, इससे कनखजूरा मर जाएगा और खुद कान से बाहर निकल जाएगा।
2. अगर कनखजूरे शरीर के किसी अंग पर चिपक गया है तो उस कनखजूरे के मुंह पर चीनी डालने से वह अपनी पकड़ ढीली कर देगा और तुरंत शरीर से अलग हो जाएगा।
3. कनखजूरे के काटने पर हल्दी में सेंधा नमक व गाय का घी मिलाकर लगाने से उसका जहर ख़त्म हो जाता है और पीड़ित को तुरंत रहत मिलती है।
4. कनखजूरे के काटने पर घाव वाली जगह को तत्काल ठंडे पानी से धोएं और उस जगह की बर्फ से सिकाई करें। ऐसा करने से नसे सुन्न पढ़ जाएंगी और खून बहना रुक जायेगा,जिससे जहर आपके शरीर में नहीं फैलेगा।
कनखजूरे से बचाव के उपाय
- ज्यादा गर्मी होने और बरसात के मौसम में भूलकर भी खुली जमीन पर न सोएं।
- बरसात के मौसम में जूते पहनने से पहले उसे चेक कर लें और नंगे पैर यहां-वहां न घूमें।
- घर के अंदर सोएं तो पलंग पर ही सोएं।
- सोते वक्त कान को रुमाल या कपडे से बांध लें।
- बच्चों को भूलकर भी जमीन के खुले बिलों के पास न सुलाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
