Latest Updates
-
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास
Mouth ulcers: पेट की गर्मी के कारण मुंह में हो गए हैं छाले, ये आयुर्वेदिक तरीके दिलाएंगे तुरंत आराम
muh ke chale kaise thik kare : मुंह में छाले होने पर खाना-पीना सब मुश्किल हो जाता है। छाले कई वजहों से हो सकते हैं। कई बार स्ट्रेस, नींद की कमी और सही मात्रा में पानी न पीने से मुंह में छाले होते हैं। शरीर में पानी की कमी कई अन्य बीमारियों का कारण भी बन जाती है। ज्यादात्तर ये छाले पेट में गर्मी के वजह से होते हैं। आइए जानते हैं छाले होने पर क्या करें।

छाले होने की वजह
छोटे घाव वाले छाले क्यों होते हैं?
- गलती से जीभ, होंठ या गाल कट जाना।
- चॉय, कॉफी या गर्म पानी से मुंह जल जाना।
- स्ट्रेस या बीमारी की वजह से कमजोर इम्यून सिस्टम।
- हार्ड ब्रिसिल वाले टूथ ब्रश के इस्तेमाल से।
- तंबाकू चबाना या स्मोकिंग की वजह से।
- हर्पीज सिंप्लेक्स वायरस की वजह से।
- पीरियड्स के दौरान हार्मोन में होने वाले बदलाव के कारण
- B12 या फोलेट जैसे विटामिन की कमी की वजह से।
- आंतों की गड़बड़ी जैसे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, क्रोहन डिजीज।
- दूषित पीने का पानी।
- इमोशनल या साइकोलॉजिकल स्ट्रेस।
- स्मोकिंग करने से भी मुंह में छाले होते हैं।
- कब्ज की वजह से।
ये करें उपाय
- मुंह में जब छाले निकल आए तो एक गिलास पानी में 1 चम्मच फिटकरी मिला लें। अब इससे दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें।
- हल्दी पानी से भी मुंह के छालों से राहत मिलती है। बस आपको एक गिलास पानी में 2 चम्मच हल्दी डालकर उबाल लेना है, फिर ठंडा करके उससे गलाला करना है। यह तुरंत असर करेगी।
- मुलेठी पीसकर उसमें शहद मिला लें और फिर छाले वाली जगह पर रख लें। आपको कुछ देर में जरूर राहत मिलेगी।
- रूई को टी ट्री ऑयल में डुबोकर छाले वाली जगह पर लगा लें। फिर 10 मिनट बाद पानी से कुल्ला करके मुंह अच्छी तरह से साफ कर लें।
- ग्लिसरीन और भुनी हुई फिटकरी को रूई की मदद से छालों वाली जगह पर लगाएं। इस दौरान लार को टपकने दें।
- हरी इलायची को पीसकर शहद मिला लें अब इसे छालों वाली जगह पर लगा लें। फिर थोड़ी देर बाद साफ पानी से मुंह को साफ कर लें। आपको राहत महसूस होगी।
- इसके अलावा एलोवेरा जूस को भी छालों वाली जगह पर लगा सकते हैं। इससे भी तुरंत राहत मिलती है। आप चाहें तो एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं।
- वहीं, देसी घी भी छालों से बहुत राहत देती है। बस रात को सोने से पहले छालों वाली जगह पर लगाकर सो जाइए। सुबह तक छाले चले जाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications