Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पीलिया से छुटकारा दिलाएगा इस फल का जूस, लिवर को बनाएगा मजबूत, जानें चमत्कारी फायदे
Home Remedy For Jaundice: पीलिया यानी जॉन्डिस एक ऐसी समस्या है जो हमारे लिवर की कमजोरी और शरीर में पित्त बढ़ने की वजह से होती है। इस बीमारी में त्वचा और आंखें पीली पड़ जाती हैं और मरीज को कमजोरी, भूख न लगना और थकान जैसी परेशानियां होने लगती हैं। पीलिया बच्चों को जल्दी से होता है और जिन लोगों को हो जाता है उनका शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। हालांकि समय रहते पीलिया का इलाज हो जाए तो कोई समस्या नहीं होती वरना ये जानलेवा भी होता है।
अगर आपके घर में कोई पीलिया से जूझ रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है हम आपको एक ऐसे फल के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पीने से पीलिया से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट डॉ मनीष आचार्य से कि वो कौन सा फल है और उसके जूस का सेवन कैसे करना है।

गन्ने का रस
हम जिस जूस की बात कर रहे हैं वो है गन्ने का रस। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आचार्य मनीष ने बताया कि अगर किसी को पीलिया की शिकायत है तो वो गन्ने के रस का सेवन करें। उसे पीने का भी सही तरीका भी उन्होंने बताया कि 4 चम्मच गन्ने का रस लें उसमें पुदीना का रस, धनिया का रस और अदरक रस मिलाएं। अब चबा-चबाकर इस 5 चम्मच गन्ने को 5 मिनट में पिएं। इसके एक घंटे बाद तक न कुछ खाएं और न पिएं।
आजमाएं एक और नुस्खा
आचार्य मनीष ने एक और अचूक उपाय बताया है जो पीलिया में रामबाण इलाज है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रस को पीने के एक घंटे बाद आप 15-20 नीम के पत्ते, गिलोय की लकड़ी 3-4 टुकड़े, 5 से 10 तुलसी के पत्ते, थोड़ी सी मुलेठी, सूखी अदरक थोड़ी सी और पिपली 1 से 2 लें और इसका काढ़ा बनाकर एक घंटे बाद पीना है। ऐसा आप सुबह-शाम दो बार करें और फिर देखें कैसे पीलिया कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगा।
लिवर को मजबूत बनाता है
इन चीजों का सेवन न सिर्फ पीलिया ठीक करता है बल्कि लिवर को भी मजबूत बनाता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। ऐसे में अगर किसी के आस-पास या परिवार में कोई पीलिया से जूझ रहा हो तो डॉक्टरी इलाज के साथ-साथ ये घरेलू उपाय भी करें ताकि बीमार इंसान जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
