Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं हार्मोन संतुलन के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये मसाले
भारत में हर 5 में से एक महिला PCOS से पीड़ित होती है। इस बीमारी में महिलाओं में हार्मोंस इंबेलेंस हो जाते हैं। PCOS के कारण महिलाओं में फीमेल हार्मोन के स्थान पर मेल हार्मोन का लेवल ज्यादा बढ़ जाता है। जिसके चलते महिलाओं के अंडाशय में गांठें बनने की समस्या बढ़ जाती है।
महिलाओं में PCOS की समस्या को कंट्रोल करने या स्थायी रूप से रोकने के लिए जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करें, रेगुलर एक्सरसाइज करें, अच्छी नींद लें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। लेकिन इसके साथ ही आप अपने खान-पान में भी थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपके किचन में मौजूद कुछ मसाले PCOS कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो मसाले और कैसे आप इनका इस्तेमाल अपनी डाइट में कर सकते हैं।

1. सौंफ़
सौंफ शरीर में एण्ड्रोजन को कम करने में मदद करते हैं जो शरीर पर पुरुषों की तरह ज्यादा बालों के बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
आप अपनी डाइट में सौंफ का इस्तेमाल ड्रिंक के रूप में कर सकते हैं। आप बस 1 चम्मच सौंफ को रात भर के लिए भिगो दें। फिर सुबह 5 मिनट तक इस पानी को सौंफ के साथ उबालें और छान कर घूंट-घूंट कर के पिएं।
2. काली मिर्च
काली मिर्च आपके शरीर से ज्यादा फेट कम करने में मदद करती है और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करती है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में भी काम करता है जिसके कारण हार्मोनल संतुलन में सुधार होता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
1/4 चम्मच काली मिर्च को 1 चम्मच शहद के साथ सुबह सबसे पहले खाली पेट खाए।
3. मेथी दाने
मेथी के बीज इंसुलिन के स्तर और ग्लूकोज को आपके शरीर में स्थिर करने में मदद करते हैं और हार्मोन को भी कंट्रो करते हैं जो बदले में बहुत ज्यादा टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बेअसर करने में मदद करते हैं।
इस्तेमाल का तरीका
1 चम्मच मेथी के बीज को रात भर पानी में भिगो कर रख दें, फिर सुबह 5 मिनट इसे अच्छी तरह उबालें और छन्नी से छान कर घूंट-घूंट कर पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
